Gujarat School Bomb Threat Given By Class 5 Student As He wanted leave गुजरात के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला निकला 5वीं क्लास का बच्चा, वजह हैरान कर देगी, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला निकला 5वीं क्लास का बच्चा, वजह हैरान कर देगी

गुजरात में पिछले दिनों कुछ स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया धमकी भरे इमेल किसी और ने नहीं बल्कि उसी स्कूल के कक्षा पांचवी के एक 11 साल के बच्चे थे।

Wed, 18 Feb 2026 08:07 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
गुजरात के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला निकला 5वीं क्लास का बच्चा, वजह  हैरान कर देगी

गुजरात में पिछले दिनों कुछ स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया धमकी भरे इमेल किसी औऱ ने नहीं बल्कि उसी स्कूल के कक्षा पांचवी के एक 11 साल के बच्चे थे। वजह थी रोजाना के रूटीन से उसका बोर हो जाना। दरअसल गुजरात के हरनी में ब्राइट स्कूल को शाम 5 बजकर 30 मिनट धमकी भरा ईमेल आया था। स्कूल में बम की खबर मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची तलाशी शुरू की लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को शुरुआती जांच में ही शक हो गया था क्योंकि इस ईमेल की भाषा बाकी स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल से काफी अलग थी। डीसीपी (क्राइम) हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि ईमेल में लिखा था कि स्कूल में बम रख दिया गया है और अब स्कूल की छुट्टियां घोषित कर दी जानी चाहिए। जब पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए ईमेल आईडी को ट्रेस किया, तो पता चला कि यह मेल बापोद इलाके में रहने वाले एक परिवार के फोन से भेजा गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान से पंजाब तक नेटवर्क, गुजरात ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश; 2 ईरानी अरेस्ट
ये भी पढ़ें:19 कमरों में बम , नमाज से पहले फट जाएंगे; गुजरात की 6 अदालतों को धमकी
ये भी पढ़ें:गुजरात में चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम वोटर लिस्ट, बढ़ गई मतदाताओं संख्या

पुलिस जब उस घर पहुंची तो पता चला कि यह हरकत 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 11 साल के बच्चे की थी। बच्चे ने अपनी मां के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर यह मेल भेजा था, जबकि उसकी मां को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पूछताछ में बच्चे ने कुबूल किया कि उसने खबरों में स्कूलों को मिल रही बम की धमकियों के बारे में सुना था। वह रोज-रोज स्कूल जाने से ऊब चुका था और कुछ दिन की छुट्टियां चाहता था, इसलिए उसने दहशत पैदा करने के लिए यह मेल भेजा। पुलिस ने बच्चे के माता-पिता को कड़ी चेतावनी दी है और लोगों से अपील की है कि इस तरह के मजाक या प्रैंक से बचें, क्योंकि यह आपको गंभीर कानूनी मुसीबत में डाल सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।