गौशाला फाटक से एनएच-9 तक नए सिरे से बनेगी सड़क, पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ भी बनेगा
गौशाला फाटक से एनएच-9 तक मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना में सड़क बनाई जाएगी। इसकी शासन ने मंजूरी दे दी है। दो किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण पर करीब 38 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। नगर निगम जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।

गौशाला फाटक से एनएच-9 तक मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना में सड़क बनाई जाएगी। इसकी शासन ने मंजूरी दे दी है। दो किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण पर करीब 38 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। नगर निगम जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
नगर निगम ने कुछ माह पहले गौशाला फाटक से एनएच-9 तक सीएम ग्रिड योजना में सड़क बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने यह प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। सीएम ग्रिड योजना के सभी कार्य अब तक ट्रांस हिंडन क्षेत्र में चल रहे हैं। मौजूदा समय में दो किलोमीटर लंबी सड़क बदहाल है। इस पर अतिक्रमण के कारण जाम रहता है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
अतिक्रमण पर भी रोक लगेगी
स्थानीय लोग कई बार अतिक्रमण हटवाने की मांग कर चुके। अब सीएम ग्रिड के तहत सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी। इस पर अतिक्रमण नहीं किया जा सकता। निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत बनने वाली सड़कों में मजबूत लेयर डाली जाती है। जल निकासी के लिए अलग से नाला बनाया जाएगा। पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ, ऊर्जा बचाने वाली स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।
सड़क के दोनों तरफ पौधे लगाए जाएंगे
सड़क के दोनों तरफ कई तरह के पौधे लगाए जाएंगे। घास भी लगाई जाएगी। पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ बनेगा। फुटपाथ बनाने के लिए सड़क की चौड़ाई कम की जा सकती है। बिजली के तारों को भूमिगत किया जाएगा। पेयजल पाइप लाइन भूमिगत होगी। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता का कहना है का मुख्य उद्देश्य सड़क को आधुनिक बनाना, लोगों को सुविधा देना है।
फुटपाथ के पास ही साइकिल चलाने की सुविधा रहेगी
पर्यावरण-अनुकूल विकास: सड़कों को ईको-फ्रेंडली बनाया जाएगा, जिसमें हरियाली पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सुविधाएं: पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनेगा।
भूमिगत बिजली के तार: बिजली के तारों को भूमिगत किया जाएगा, जिससे सौंदर्यीकरण पर असर नहीं पड़ेगा।
साइकिल और पैदल यात्री को सुविधा: सड़कों पर साइकिल और पैदल चलने वालों की सुविधा का ध्यान रखा है। फुटपाथ के पास ही साइकिल चलाने की सुविधा रहेगी।
जल निकासी की सुविधा: जल निकासी के लिए नाला बनाया जाएगा। सड़कों पर जलभराव नहीं होगा।




साइन इन