5 sensitive locations near ghaziabad railway station monitoring plan solar powered cctv cameras गाजियाबाद में 5 संवेदनशील स्थानों पर सोलर वाले कैमरों से निगरानी की तैयारी, GRP का क्या प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में 5 संवेदनशील स्थानों पर सोलर वाले कैमरों से निगरानी की तैयारी, GRP का क्या प्लान

गाजियाबाद में रेलवे के आउटर क्षेत्र के संवदेनशील स्थानों पर सोलर पैनल कैमरे लगाए जाएंगे। जीआरपी ने इन क्षेत्रों में सुरक्षा को और अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से 5 स्थानों पर कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा है। 

Mon, 16 March 2026 09:51 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, अमन वत्स
share
गाजियाबाद में 5 संवेदनशील स्थानों पर सोलर वाले कैमरों से निगरानी की तैयारी, GRP का क्या प्लान

गाजियाबाद में रेलवे के आउटर क्षेत्र के संवदेनशील स्थानों पर सोलर पैनल कैमरे लगाए जाएंगे। जीआरपी ने इन क्षेत्रों में सुरक्षा को और अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से 5 स्थानों पर कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा है। कैमरे लगने से यहां होनी वाली हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी।

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि आउटर क्षेत्र में पांच स्थानों पर पांच सोलर पैनल कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव रेलवे को भेजा गया है। कैमरे लगने से आउटर क्षेत्र में चोरी, झपटमारी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। कई बार ट्रेनों के आउटर पर रुकने के दौरान यात्रियों की आवाजाही होती है और कुछ असामाजिक तत्व इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कैमरों की मदद से इन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे जीआरपी के जवानों को भी काफी मदद मिलेगी। वहीं कड़ी निगरानी होने से किसी भी तरह के अपराधियों के मन में भय स्थापित होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PAK ही नहीं UK-मलेशिया तक फैला था जासूसी का जाल, 8 हजार में बिकते थे देश के राज

कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

आउटर क्षेत्र में पांच स्थानों पर लगने वाले इन कैमरों से निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। इसके लिए जीआरपी थाने में बने कंट्रोल रूम में कुशल जवानों की तैनाती होगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि के नजर आने पर वहां तैनात संबंधित टीम को सूचित किया जाएगा, ताकि तत्काल इस पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इससे अपराध की घटनाओं पर तेजी से नियंत्रण करने में भी मदद मिलेगी। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र में कई ऐसे स्थान हैं, जहां रोशनी और बिजली की नियमित व्यवस्था नहीं है। इस वजह से वहां पारंपरिक कैमरे लगाना और उन्हें लगातार संचालित करना मुश्किल हो जाता है। सोलर पैनल से चलने वाले कैमरे इस समस्या का समाधान साबित होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद से PAK के 6 संदिग्ध जासूस पकड़े, दिल्ली में लगा रखा था IP सोलर कैमरा

मोबाइल टीम भी सतर्कता

सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिहाज से जीआरपी की मोबाइल टीम भी नजर रखेगी। जीआरपी की मोबाइल टीम दिन के साथ खासकर रात के समय आउटर क्षेत्र में गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। मोबाइल टीम जीआरपी के थाने से लगातार संपर्क में रहेगी, ताकि किसी भी अनहोनी की घटना होने पर तत्काल आवश्यकता अनुसार कार्रवाई की जा सके। मोबाइल टीम में कुछ जवान बॉडी वार्न कैमरे के साथ भी तैनात होंगे।

दुर्गेश कुमार मिश्र, जीआरपी प्रभारी, ''आउटर क्षेत्र में पांच स्थानों पर पांच सोलर पैनल कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव रेलवे को भेजा गया है। जल्द इस पर काम किया जाएगा। कैमरे लगने से आउटर क्षेत्र में चोरी, झपटमारी रोकने में मदद मिल सकेगी।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जैश से जुड़े संदिग्धों के निशाने पर थे गाजियाबाद में हिंदू संगठनों के 2 लोग
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।