Ghaziabad crime news ACP husband attacked with a knife after he was caught man stealing in his house गाजियाबाद में ACP के पति पर चाकू से हमला, घर में चोरी करते पकड़ने पर संविदाकर्मी ने किया वार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में ACP के पति पर चाकू से हमला, घर में चोरी करते पकड़ने पर संविदाकर्मी ने किया वार

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में महिला एसीपी के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। घर में काम करने वाले संविदाकर्मी को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ने पर उसने एसीपी के पति पर चाकू से हमला कर दिया।

Thu, 12 March 2026 06:44 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान/गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में ACP के पति पर चाकू से हमला, घर में चोरी करते पकड़ने पर संविदाकर्मी ने किया वार

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में महिला एसीपी के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। घर में काम करने वाले संविदाकर्मी को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ने पर उसने एसीपी के पति पर चाकू से हमला कर दिया। एसीपी के पति ने जैसे-तैसे आरोपी से चाकू छीनकर खुद को बचाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

उपासना पांडेय वर्तमान में गाजियाबाद कमिश्नरेट में एसीपी कोतवाली के पद पर कार्यरत हैं। वह सिहानी गेट थाने के पीछे स्थित सरकारी आवास में रहती हैं। उनके पति अंशुल मिश्रा सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट हैं।

अंशुल मिश्रा ने सिहानी गेट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नौ मार्च की सुबह करीब दस बजे उनकी पत्नी ड्यूटी पर चली गई थी, जबकि वह घर के एक कमरे में आराम कर रहे थे। दोपहर करीब 1:10 बजे उन्हें कमरे में रखी अलमारी खुलने की आवाज सुनाई दी। नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि घर में काम करने वाला संविदाकर्मी यश अलमारी से सामान चोरी कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में छात्रा ने दोस्त को वीडियो भेजकर जान दे दी, सुसाइड नोट में क्या

अंशुल मिश्रा के मुताबिक जब उन्होंने आरोपी का विरोध किया तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि इसके बाद उसने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह आरोपी को पकड़ लिया और उसके हाथ से चाकू छीन लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की जेब से सोने की अंगूठी और अलमारी से चोरी किए गए करीब साढ़े सात हजार रुपये बरामद हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में पुलिस का एनकाउंटर, क्रॉस फायरिंग में 2 को गोली मारी; 5 बदमाश दबोचे

इसके बाद आरोपी को पकड़कर चाकू और बरामद सामान सहित सिहानी गेट पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि आरोपी यश उर्फ यशवीर रईसपुर का रहने वाला है। हत्या के प्रयास, चोरी और आर्म्स ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में घर घुसकर हमले के बाद तनाव, हिंदू संगठनों का हंगामा; डीजे वजह
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।