Supreme Court Petition Filed to Reconduct NEET-UG 2026 After Exam Paper Leak नीट-यूजी 2026 रद्द किए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, Delhi Hindi News - Hindustan
More

नीट-यूजी 2026 रद्द किए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

प्रश्न पत्र लीक होने के बाद NEET-UG 2026 रद्द करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने एनटीए में बदलाव की मांग की है और परीक्षा दोबारा कराने की याचिका दायर की है। याचिका में केंद्र सरकार से एनटीए की जगह नई संस्था बनाने का भी आग्रह किया गया है।

Wed, 13 May 2026 06:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नीट-यूजी 2026 रद्द किए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

प्रश्न पत्र लीक होने के बाद एमबीबीएस व अन्य स्नातक स्तरीय मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित राष्ट्रीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 रद्द किए जाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में बड़े पैमाने पर बदलाव करने और परीक्षा दोबारा कराने की मांग की है। याचिका में, एनटीए पर लगातार समुचित व साफ सुथरी तरीके से मेडिकल प्रवेश परीक्षा करने में विफलता का आरोप लगाया है। शीर्ष अदालत में दाखिल याचिका में एफएआईएमए ने कोर्ट की निगरानी में दोबारा से नीट-यूजी कराने की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET UG : NTA हटाकर कोर्ट की निगरानी में हो नीट परीक्षा, लगे डिजिटल सील, सुप्रीम कोर्ट में की गईं ये 7 मांगें

याचिका में केंद्र सरकार को नीट आयोजित करने के लिए एनटीए की जगह एक अधिक प्रवाभी और तकनीकी रूप से उन्नत और स्वायत्त संस्था बनाने का आदेश देने की मांग की है या फिर एनटीए में ही व्यापक बदलाव करने का आदेश देने की मांग की है। याचिका अधिवक्ता तान्या दुबे के जरिए दाखिल की गई है। याचिका में फेडरेशन ने अदालत से यह भी मांग की है कि वह न्यायिक रूप से नियुक्त एक उच्च-स्तरीय समिति की कड़ी देखरेख में नीट यूजी 2026 का आयोजित करने का आदेश दिया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 सुझाव जो रोक सकते थे NEET पेपर लीक! 2 साल से धूल फांक रही पूर्व ISRO चीफ की रिपोर्ट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET UG 2026 रद्द के बाद बवाल, परीक्षा सिस्टम पर भी सवाल; क्या अब ऑनलाइन होगा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।