Severe Heatwave Alert Delhi s Temperature Expected to Reach 42 C मौसम: राजधानी में 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा , Delhi Hindi News - Hindustan
More

मौसम: राजधानी में 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा

- आज 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा -इस सप्ताह 42 डिग्री मौसम: राजधानी में 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा

Tue, 14 April 2026 06:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मौसम: राजधानी में 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताराजधानी में तेज गर्मी का कहर दस्तक देने वाला है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और आने वाले तीन दिनों में यह 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक उष्ण लहर से इंकार किया है।मंगलवार को दोपहर में तेज चिलचिलाती धूप और गर्म हवा लोगों ने महसूस किया। राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। रिज इलाके में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हो सकती है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजधानी में सबसे अधिक तापमान रिज इलाके का 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धीरे-धीरे बढ़ने लगी गर्मी, पारा 37 पर

सफदरजंग में 38.2 डिग्री, लोधी रोड में 38.1 डिग्री और आयानगर में 37.8 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, सभी प्रमुख केंद्रों पर तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जिससे दिन में गर्मी का असर बढ़ा। वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। बारिश न होने के कारण आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। एक दिन में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।मौसम में नमी का स्तर अधिकतम 74 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 18 फीसद दर्ज किया गया।बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इस बीच सुबह शाम 5 से 15 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन से चार दिनो के दौरान तापमान में उछाल, 17-18 अप्रैल को हीटवेव
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, रात का पारा 24 के पार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।