Weather Change in Bokaro Temperature Rise of 3-5 C Expected Heatwave Alert Issued तीन से चार दिनो के दौरान तापमान में उछाल, 17-18 अप्रैल को हीटवेव, Bokaro Hindi News - Hindustan
More

तीन से चार दिनो के दौरान तापमान में उछाल, 17-18 अप्रैल को हीटवेव

चित्र परिचय: 14 : गर्मी को देखते हुए सेक्टर 1 में मिट्टी के बर्तन बेच रहे कारीगर। तीन से चार दिनो के दौरान तापमान में उछाल, 17-18 अप्रैल को हीटवेवतीन

Wed, 15 April 2026 12:41 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share
तीन से चार दिनो के दौरान तापमान में उछाल, 17-18 अप्रैल को हीटवेव

बोकारो जिले में आने वाले चार से पांच दिनों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही आसमान साफ रहेगा व मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अुनसार आने वाले तीन से चार दिनों में, यानी शनिवार तक, अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन से चार दिनो के दौरान तापमान में उछाल, 17-18 अप्रैल को हीटवेव

वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। 17 अप्रैल से हीटवेव की संभावनामौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को जिले में हीटवेव चलने की आशंका जताई है। इस दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है। भीषण गर्मी के बीच शहर में पारंपरिक उपायों की मांग भी बढ़ गई है। सेक्टर 1 श्रीराम मंदिर चौक, सेक्टर 4 चर्च मोड़ समेत विभिन्न स्थानों पर घड़ा, सुराही व अन्य मिट्टी के बर्तनों की बिक्री तेज हो गई है। लोग ठंडा व प्राकृतिक पानी पीने के लिए इन बर्तनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में बिक्री में तेजी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीजन में पहली बार पारा गया 40 के पार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विभागीय निर्देश के बाद भी शहर में प्याऊ की नहीं हुई व्यवस्था

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।