प्रदर्शन:एनटीए ने नीट मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं एवं नीट अभ्यर्थियों ने

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं एवं नीट अभ्यर्थियों ने एनटीए मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने बयान जारी कर कहा है कि एनटीए हल्ला बोल अभियान के माध्यम से छात्रों ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को चेतावनी दी है कि स्पष्ट संदेश दिया कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के कारण
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की लापरवाही और एनटीए की विफलता ने लाखों मेहनती छात्रों के सपनों को तोड़ने का काम किया है। वर्षों तक कठिन मेहनत करने वाले छात्र आज असुरक्षा, अव्यवस्था और मानसिक प्रताड़ना का सामना कर रहे हैं। सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और देश का युवा अब जवाब मांग रहा है।
मांगें और उद्देश्य
यह लड़ाई केवल नीट परीक्षा की नहीं, बल्कि देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, नीट घोटाले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक एनएसयूआई का आंदोलन पूरे देश में जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई ने सरकार के सामने एनटीए को तत्काल प्रतिबंधित किये जाने, नीट घोटाले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाए। संबंधी मांगें रखी।
आगे की योजना
एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ हो रहे अन्याय पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो देशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन