नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में एनएसयूआई ने झाल मुड़ी बेचकर जताया विरोध
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नीट 2026 प्रश्नपत्र लीक घोटाले के विरोध में गुरुवार

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नीट 2026 प्रश्नपत्र लीक घोटाले के विरोध में गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और नीट अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्रालय के सामने एक अनोखा और प्रतीकात्मक झाल मुड़ी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सड़क पर झाल मुड़ी बेचते हुए केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एनएसयूआई के अध्यक्ष का बयान
इस प्रदर्शन के बारे में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि सरकार के कार्यकाल में देश की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति बेहद शर्मनाक हो चुकी है। छात्रों का भविष्य खुलेआम व्हाट्सऐप और टेलीग्राम समूहों पर बेचा जा रहा है, जबकि सरकार मूकदर्शक बनकर बैठी हुई है। लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करके नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार उनकी मेहनत और उनके परिवारों के सपनों को बर्बाद कर रहे हैं। यह लड़ाई सिर्फ एक परीक्षा की नहीं है, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। जब तक नीट अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, प्रश्नपत्र लीक के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और पूरी व्यवस्था की जवाबदेही तय नहीं की जाती, तब तक एनएसयूआई का संघर्ष पूरे देश में जारी रहेगा।
जांच और सुधार की मांग
एनएसयूआई नेताओं और छात्रों ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच, दोषियों को कड़ी सजा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन