solver gang in neet exam are active from 2024 mastermind ujjawal raj is still absconding NEET में सॉल्वर का खेल साल 2024 से चल रहा, मुजफ्फरपुर के सरगना उज्जवल राज की अब भी तलाश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

NEET में सॉल्वर का खेल साल 2024 से चल रहा, मुजफ्फरपुर के सरगना उज्जवल राज की अब भी तलाश

NEET Paper Leak: सॉल्वर को बैठाने वाले सात परीक्षार्थियों में पांच मुजफ्फरपुर के थे। सभी ने सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड उज्ज्वल राज से सेटिंग की थी। नीट 2026 में फिर से साल्वर गैंग के सरगना उज्ज्वल राज का नाम सामने आया है।

Thu, 14 May 2026 10:20 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
NEET में सॉल्वर का खेल साल 2024 से चल रहा, मुजफ्फरपुर के सरगना उज्जवल राज की अब भी तलाश

NEET Paper Leak: देश भर में नीट परीक्षा रद्द किए जाने के बाद से इसपर बहस जारी है। नीट परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद पूरी परीक्षा को रद्द कर दी गी और सीबीआई इसकी जांच-पड़ताल कर रही है। बिहार के मुजफ्फरपुर में वर्ष 2024 से ही नीट यूजी में सॉल्वर का गोरखधंधा चल रहा है। कटिहार के कलासी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय सेंटर पर वर्ष 2024 की नीट में फर्जी ढंग से परीक्षार्थी की जगह टेस्ट देते हुए पावापुरी स्थित वीम्स (भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान) के सात छात्रों को पकड़ा गया था।

सॉल्वर को बैठाने वाले सात परीक्षार्थियों में पांच मुजफ्फरपुर के थे। सभी ने सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड उज्ज्वल राज से सेटिंग की थी। नीट 2026 में फिर से साल्वर गैंग के सरगना उज्ज्वल राज का नाम सामने आया है। अब तक उज्ज्वल राज को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। उसका पार्टनर मुजफ्फरपुर के अवधेश समेत सात जेल में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना समेत 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही लाइट बंद
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु के बाद अब बिहार में एक और पुलिया धंसी, 6 लोग मलबे में दबे;हड़कंप

मास्टरमाइंड उज्ज्वल राज पटना के दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सगुना मोड़ के निकट स्थित आशियाना ग्रीन सिटी के सी-ब्लॉक का निवासी है। उज्ज्वल राज ने प्रत्येक परीक्षार्थी से दो-दो लाख रुपये लिए थे। इस पूरे मामले को लेकर कटिहार के कोढ़ा थाने में जवाहर नवोदय विद्यालय सेंटर के अधीक्षक प्रमोद कुमार ने पांच मई को एफआईआर दर्ज कराई थी।

कटिहार में ये पकड़े गये थे

कोढ़ा पुलिस ने वीम्स के एमबीबीएस के छात्र मोतिहारी निवासी श्याम सुंदर, कटिहार के मिरवाईबारी निवासी अशरफ आबेदी, औरंगाबाद के मौथू निवासी अमित कुमार, जहानाबाद के जरीबीघा निवासी रंजन कुमार, सीतामढ़ी के पताही निवासी अकरम अहमद, अररिया के सावन कुमार, कटिहार के हृदयगंज निवासी नितिन कुमार को गिरफ्तार किया था। ये मेडिकल छात्र मूल परीक्षार्थी अभिषेक कुमार, सिद्धांत नंदन, मनीष कुमार, अभिषेक कुणाल, सत्यम कुमार, दीपक राज और रमेश कुमार की जगह परीक्षा दे रहे थे। इन परीक्षार्थियों में पांच मुजफ्फरपुर के थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरा नंबर 501 और 503 खोलेंगे NEET पेपर लीक कांड के राज? नालंदा में CBI का ऐक्शन

मुजफ्फरपुर में धराया था जोधपुर एम्स का स्कॉलर

वर्ष 2024 की नीट में मुजफ्फरपुर के मालीघाट स्थित डीएवी सेंटर से राजस्थान के जोधपुर एम्स के छात्र हुक्मा राम को पकड़ा गया था। उसने कबूलनामे में सेंटर अधीक्षक डॉ. भारती नायक को बताया था कि एक लाख रुपये लेने के बाद वह इलाहाबाद के एक प्रसिद्ध चिकित्सक के पुत्र राज पांडेय की जगह परीक्षा देने के लिए बैठा था। इस मामले में केस दर्ज हुआ था। इसमें हुक्मा राम और राज पांडेय को जमानत मिल चुकी है। ट्रायल शुरू नहीं हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।