Mamata Banerjee Dismisses Exit Polls Predicts TMC Victory in West Bengal Assembly Elections मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा, बंगाल में फिर बनेगी टीएमसी की सरकार, Delhi Hindi News - Hindustan
More

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा, बंगाल में फिर बनेगी टीएमसी की सरकार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार के पूर्वानुमानों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर एग्जिट पोल दिखाए जा रहे हैं और दावा किया कि टीएमसी 226 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। ममता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय सुरक्षाबल भाजपा के इशारों पर काम कर रहे हैं।

Thu, 30 April 2026 06:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा, बंगाल में फिर बनेगी टीएमसी की सरकार

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव में अपनी हार के पूर्वानुमानों को खरिज कर दिया। आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर एग्जिट पोल दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी 226 सीटों पर जीत दर्ज कर चौथी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो संदेश में यह बात कही। दावा किया कि विभिन्न एग्जिट पोल में जो पूर्वानुमान दिखाए गए हैं, वे भाजपा कार्यालय से जारी किए गए हैं। उन्होंने इसके सबूत होने का भी दावा किया। ममता ने कहा कि यह इसलिए किया गया कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मनोबल गिराया जा सके।उन्होंने

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी ने Exit Polls पर खड़े किए सवाल, कहा- 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी TMC

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्रीय सुरक्षाबल भाजपा के इशारों पर काम कर रहे हैं। ममता ने दावा किया कि चार मई को टीएमसी 294 सदस्यों वाली विधानसभा में दो-तिहाई के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी। कहा कि उन्हें जनादेश पर पूरा भरोसा है और यह भी संभव है कि पार्टी 230 से भी अधिक सीटें जीत ले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bengal Exit Poll: कौन सा है वो एग्जिट पोल जो बना रहा ममता सरकार, बाकी 4 में BJP की धमाकेदार जीत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Peoples Pulse Bengal Exit Poll: पीपुल्स पल्स के सर्वे में टीएमसी की बन रही सरकार, भाजपा को कितनी सीटों का अनुमान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।