Peoples Pulse Bengal Exit Poll: पीपुल्स पल्स सर्वे में बंगाल में TMC सरकार, अन्य राज्यों में किसके लिए क्या अनुमान
Peoples Pulse Bengal Exit Poll: पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल जारी हो चुका है। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को क्लीन स्वीप करता दिखाया गया है।

Peoples Pulse Bengal Exit Poll: पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल जारी हो चुका है। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को क्लीन स्वीप करता दिखाया गया है। इसके मुताबिक टीएमसी 2026 के विधानसभा चुनाव में 177 से 187 सीटें मिलने की बात कही गई है। वहीं, भाजपा के लिए 95 से 110 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। गौरतलब है पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ था।
भाजपा को कितनी सीटें
पीपुल्स पल्स ने जो एग्जिट पोल जारी किया है, उसमें टीएमसी को भारी बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। 294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 177 से 187 सीटें मिलने की बात कही गई है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के तीसरे नंबर की बात होने की बात कही गई है। भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। वहीं, लेफ्ट फ्रंट का पूरी तरह से सफाया होता नजर आ रहा है। पीपुल्स पल्स के मुताबिक लेफ्ट फ्रंट को शून्य से एक सीट मिल सकती है।
कांग्रेस का कैसा हाल
अगर बात कांग्रेस की करें तो उसके लिए भी पश्चिम बंगाल में कोई आश्चर्यजनक परिणाम आता नजर नहीं आ रहा है। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को सिफ एक से तीन सीटें मिलने का अनुमान है। अगर यह अनुमान नतीजों में परिवर्तित होता है यह राहुल गांधी के लिए फिर एक बड़ी हार होगी। राहुल गांधी चुनाव प्रचार में ममता बनर्जी और पीएम मोदी के खिलाफ लगातार आक्रामक थे। इस एग्जिट पोल में अन्य को 1 से 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
कैसा रहा बंगाल में मतदान
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में छिटपुट हिंसा के बीच शाम पांच बजे तक 3.21 करोड़ मतदाताओं में से करीब 90 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल दिखा जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के शुभेंदु अधिकारी, जो इस प्रतिष्ठित सीट पर चुनाव लड़ रहे थे, ने एक ही बूथ क्षेत्र में एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। शाम पांच बजे तक राज्य में 89.99 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य के पूर्वी बर्धमान में सबसे अधिक 92.46 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद हुगली में 90.34 प्रतिशत मतदान हुआ।
तमिलनाडु का हाल
अगर तमिलनाडु की बात करें पीपुल्स पल्स के सर्वे में यहां पर डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इसे 125 से 145 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, एनडीए को 65 से 80 सीटें मिल सकती हैं। चुनाव में पहली बार उतरी एक्टर विजय कुमार की टीवीके को 18 से 24 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, एग्जिट पोल में 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है। उल्लेखनीय है कि 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए कुल 5.73 करोड़ मतदाताओं में से रिकॉर्ड 88.15 प्रतिशत मतदाताओं ने 443 महिलाओं सहित 4,023 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
केरल में किसे कितनी सीट का अनुमान
केरल की बात करें तो पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में यहां पर एलडीएफ को 55 से 65 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, यूडीएफ को 75 से 85 सीटें मिल सकती हैं। यहां पर एनडीए को शून्य से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। केरल में नौ अप्रैल को वोट डाले गए थे। कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) राज्य में एक दशक से जारी सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) शासन को बेदखल कर सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटा है।
असम में हिमंता सरमा लौटेंगे वापस?
बड़ी संख्या में लोगों की निगाहें असम के विधानसभा चुनाव परिणाम पर भी हैं। असम के एग्जिट पोल्स में हिमंता सरमा की सरकार वापसी करती नजर आ रही है। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल्स के मुताबिक एनडीए को असम में 68 से 72 सीटें मिलने का अनुमान हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन यहां पर 22 से 26 सीटें हासिल कर सकती है। एआईयूडीएफ को 6 से 12 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य को 6 से 12 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।




साइन इन