Bengal Exit Poll Which is Predicted Mamata Government in Bengal while BJP scored Resounding victory in other Four Bengal Exit Poll: कौन सा है वो एग्जिट पोल जो बना रहा ममता सरकार, बाकी 4 में BJP की धमाकेदार जीत, India News in Hindi - Hindustan
More

Bengal Exit Poll: कौन सा है वो एग्जिट पोल जो बना रहा ममता सरकार, बाकी 4 में BJP की धमाकेदार जीत

Bengal Exit Poll: पांच में चार एग्जिट पोल्स में पश्चिम बंगाल में भाजपा की धमाकेदार जीत का दावा किया गया है, जबकि एक एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की टीएमसी की जीत का अनुमान है। राज्य में दो चरणों में मतदान हुआ है और चार मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Wed, 29 April 2026 07:39 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
Bengal Exit Poll: कौन सा है वो एग्जिट पोल जो बना रहा ममता सरकार, बाकी 4 में BJP की धमाकेदार जीत

Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों में हुए मतदान बुधवार को खत्म हो गए। अब चार मई को नतीजों का इंतजार है। उससे पहले, आज शाम साढ़े छह बजे से एग्जिट पोल के आंकड़े आने लगे हैं। पांच में से चार सर्वों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की डेढ़ दशक बाद बंगाल से हार होती दिख रही है। लेकिन एक सर्वे एजेंसी है, जिसने राज्य में टीएमसी की जीत का दावा किया है। पीपुल्स पल्स सर्वे एजेंसी ने अपने एग्जिट पोल में राज्य में लगातार चौथी बार ममता सरकार बनने का अनुमान लगाया है।

पीपुल्स पल्स के पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस को राज्य में 177-187 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 95-110 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को एक से तीन सीटें दी गई हैं। कुल पांच सर्वे में मैटराइज ने बंगाल में भाजपा सरकार की जीत का दावा किया है। भाजपा को 146-161, टीएमसी को 12-140 सीटें मिल सकती हैं। पी मार्क्यू के एग्जिट पोल में भाजपा को 150-175, टीएमसी को 118-138 सीटें दी गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल-असम समेत तीन राज्यों में भाजपा सरकार, ढहेगा TMC का किला

इसके अलावा, पोल डायरी एजेंसी के अनुसार, टीएमसी को 99-127, भाजपा को 142-171 सीटें दी गई हैं। कांग्रेस को तीन से पांच सीटें मिल सकती हैं। प्रजा पोल सर्वे एजेंसी में भी भाजपा की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया है। बंगाल में भाजपा 178-208 सीटें तक जा सकती है, जबकि टीएमसी महज 85-110 पर ही सिमटी दिख रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bengal Exit Poll: रिपब्लिक सर्वे में BJP के हाथ सत्ता, TMC का साफ होगा पत्ता

दूसरे फेज में 90 फीसदी मतदान

वहीं, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में छिटपुट हिंसा के बीच शाम पांच बजे तक 3.21 करोड़ मतदाताओं में से करीब 90 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल दिखा जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के शुभेंदु अधिकारी, जो इस प्रतिष्ठित सीट पर चुनाव लड़ रहे थे, ने एक ही बूथ क्षेत्र में एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। शाम पांच बजे तक राज्य में 89.99 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य के पूर्वी बर्धमान में सबसे अधिक 92.46 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद हुगली में 90.34 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले फेज में बंगाल में 93.19 फीसदी वोटिंग हुई थी।