केंद्र ने करोड़ों लोगों को बैंक से जोड़कर आर्थिक सुरक्षा दी: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ा है। मोदी सरकार की प्राथमिकता गरीबों का उत्थान है। उन्होंने बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुरक्षा के जरिए 'विकसित भारत' की नींव रखने की बात की, जिससे आर्थिक सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन जैसे केंद्रीय योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान की। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर गृह मंत्री ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि गरीबों का उत्थान मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर के जरिए देश के गरीबों को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जोड़कर 'विकसित भारत' की मजबूत नींव रखी जा रही है। केंद्र ने अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, मुद्रा लोन और पीएम स्वनिधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं के जरिए करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधाओं, आर्थिक सुरक्षा और स्वरोजगार के मौकों से जोड़ा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन