जन धन खातों से करोड़ों लोग औपचारिक बैंकिंग से जुड़े
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि 58 करोड़ जन धन खातों ने भारतीयों को औपचारिक बैंकिंग से जोड़ा है। इस योजना के तहत कल्याणकारी योजनाओं के लाभ सीधे लोगों तक पहुँच रहे हैं। यह योजना 28 अगस्त, 2014 को शुरू हुई थी और 56% खाताधारक महिलाएं हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि 58 करोड़ से अधिक जन धन खातों ने करोड़ों भारतीयों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, जन धन योजना के तहत कल्याणकारी योजनाओं, कम लागत वाले बीमा और पेंशन के लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा, गरीबी और अभाव के खिलाफ लड़ाई में भारत वैश्विक स्तर पर अलग पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत 28 अगस्त, 2014 को की गई थी। यह दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहल में से एक है। इस योजना के तहत 56 प्रतिशत खाताधारक महिलाएं हैं।
वहीं 67 प्रतिशत खाते ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन