Modi Highlights Major Changes in India Over 12 Years Focus on Welfare for the Poor भारत में 12 साल में कई बड़े बदलाव हुए : मोदी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

भारत में 12 साल में कई बड़े बदलाव हुए : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत में कई बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि इनका केंद्र गरीबों और वंचितों के कल्याण की भावना है। मोदी ने कई योजनाओं का भी उल्लेख किया, जिनका लक्ष्य लोगों को सम्मान और अवसर दिलाना है।

Mon, 8 June 2026 05:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
भारत में 12 साल में कई बड़े बदलाव हुए : मोदी

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पिछले 12 साल (वर्ष 2014 से अब तक) में भारत में कई बड़े बदलाव हुए हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर अपने तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर उन्होंने सरकार के कई कल्याणकारी कार्यों का जिक्र किया। कहा कि भारत में हो रहे इन बदलावों के केंद्र में गरीबों और वंचितों के कल्याण की भावना है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में अपनी सरकार के पहले कार्यकाल से लेकर तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने तक लिए बड़े निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘हमारी सरकार हमेशा अंत्योदय से प्रेरित रही है। सरकार की कोशिश हमेशा यह रही है कि विकास का लाभ उन लोगों तक पहुंचे, जो दशकों से पीछे छूट गए थे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की 56 परियोजनाओं की दी सौगात, नमो एयरपोर्ट और अस्पताल का किया लोकार्पण

सम्मान और अवसर दिलाना लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ‘प्रत्यक्ष लाभांतरण (डीबीटी), जनधन योजना, जलजीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लक्ष्य लोगों को सम्मान और अवसर दिलाना है।’

तकनीक से बेहतर हुई जीवन की गुणवत्ता

प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘यह खुशी की बात है कि गरीबों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में तकनीक ने अहम भूमिका निभाई है।’ उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभांतरण (डीबीटी) और डिजिटल मंचों के जरिये आज लोगों तक मदद सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंच रही है। इससे ‘लीकेज’ कम हुई है।

शासन पर जनता का भरोसा बढ़ा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नवाचार और प्रौद्योगिकी मदद ने कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इससे शासन पर जनता का भरोसा भी बढ़ा है। लिखा, ‘इस तरह गरीब कल्याण को आगे बढ़ाने की हमारी यह यात्रा मानवीय सशक्तिकरण और विकसित भारत के हमारे सपने को साकार करने की दिशा में सामूहिक आंदोलन बन गई है।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।