Netaji Subhash Chandra Bose Marg Gurugram 33 new entry-exit points on service road 12 cuts will be closed गुरुग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग के सर्विस रोड पर बनेंगे 33 नए एंट्री-एग्जिट, 12 कट होंगे बंद, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग के सर्विस रोड पर बनेंगे 33 नए एंट्री-एग्जिट, 12 कट होंगे बंद

गुरुग्राम में मेट्रो निर्माण को लेकर नेताजी सुभाष चंद्र मार्ग पर मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर हीरो होंडा चौक तक यातायात को सुगम करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सर्विस रोड पर एक तरफ जहां 33 नए एंट्री-एग्जिट बनाए जाएंगे, वहीं 12 कट बंद भी किए जाएंगे।

Wed, 18 Feb 2026 10:20 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, दीपक आहूजा
share
गुरुग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग के सर्विस रोड पर बनेंगे 33 नए एंट्री-एग्जिट, 12 कट होंगे बंद

गुरुग्राम में मेट्रो निर्माण को लेकर नेताजी सुभाष चंद्र मार्ग पर मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर हीरो होंडा चौक तक यातायात को सुगम करने की तैयारी की जा रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और ट्रैफिक पुलिस की तरफ से किए गए संयुक्त सर्वे में यह फैसला हुआ है। इसके लिए सर्विस रोड पर एक तरफ जहां 33 नए एंट्री-एग्जिट बनाए जाएंगे, वहीं 12 कट बंद भी किए जाएंगे।

इस सर्वे को जमीनी स्तर पर 15 दिन के अंदर लागू करने का आग्रह गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) से किया है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत पहले चरण में करीब 15.5 किमी लंबे मेट्रो मार्ग के निर्माण को लेकर जीएमआरएल ने एक कंपनी को ठेका आवंटित किया है। इसमें साढ़े सात किमी लंबाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर मेट्रो चलनी है। मेट्रो निर्माण को लेकर जीएमआरएल ने करीब 20 प्रतिशत सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी है। मेट्रो निर्माण के दौरान ट्रैफिक जाम से निपटने को लेकर जीएमडीए और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्वे किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दौलताबाद-सराय के बंद रास्तों ने बढ़ाई टेंशन,गुरुग्राम की 30 कॉलोनियों में दिक्कत

गांवों के कट सड़क से मिल रहे

इस सड़क पर 12 सेक्टर हैं। इनमें सेक्टर-33, 34, 38 से 41, 44 से 48 और 72ए शामिल हैं। सर्वे में पाया गया कि आसपास लगते सेक्टर और गांवों से 12 कट सीधे आकर मुख्य सड़क पर मिल रहे हैं। इस वजह से यातायात की गति धीमी हो जाती है।

ये कट बंद किए जाएंगे

सेक्टर-44 में जीएमडीए कार्यालय के पास, सेक्टर-46 स्थित ग्रीनवुड सिटी, सेक्टर-39 में यूनिटैक साइबर पार्क, सेक्टर-46 में साइबर पार्क के सामने, गांव झाड़सा में तीन कट को बंद किया जाएगा। सेक्टर-39 के सामने मुख्य सड़क के डिवाइडर को बंद किया जाएगा। सेक्टर-47 में पेट्रोल के पास स्टेट विजिलेंस से आ रही सड़कें निकास को बंद करके सर्विस रोड पर निकास बनाया जाएगा।

अमित गोदारा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए, ''नेताजी सुभाष चंद्र मार्ग पर मुख्य सड़क की एक-एक लेन की बैरिकेडिंग की जा रही है। सर्विस रोड पर 33 नई प्रवेश और निकासी बनाने और 12 कट को बंद करने के लिए जीएमआरएल से आग्रह किया है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बंधवाड़ी टोल प्लाजा होगा खत्म? हजारों वाहन चालकों को मिलेगा लाभ

साउथ सिटी एक में अवैध रूप से लगे गेटों को तोड़ा

वहीं, गुरुग्राम में ही नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने मंगलवार दोपहर को साउथ सिटी एक कॉलोनी की सड़कों पर अवैध रूप से लगे गेटों को तोड़ दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में इन गेटों पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। साउथ सिटी एक की सड़कों पर अवैध रूप से गेट लगे होने की शिकायत सीएम विंडो पर की गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह गेट दिन-रात बंद रहते हैं। गेट पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त नहीं किया है। इमरजेंसी के दौरान कॉलोनी से बाहर निकलने में दिक्कत आती है। इसके अलावा एंबुलेंस भी कॉलोनी के अंदर प्रवेश को लेकर भटकती रहती है। इस शिकायत पर डीटीपीई अमित मधोलिया की शिकायत पर कनिष्ठ अभियंता ने इस कॉलोनी का निरीक्षण किया। शिकायत को सही मिलने के बाद आरडब्ल्यूए को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गेटों को तोड़ा गया। वहीं एक व्यक्ति ने हरित क्षेत्र पर कब्जा कर पार्क बनाया हुआ था, उसे भी बुलडोजर से हटाया गया। इसको लेकर भी सीएम विंडो पर शिकायत की हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बनेगा 3 KM लंबा एलिवेटेड रोड, 182 करोड़ की आएगी लागत; जानें रूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।