Daulatabad-Sarai road closure creates problems thousands of motorists in over 30 Gurugram colonies facing difficulties दौलताबाद-सराय के बंद रास्तों ने बढ़ाई टेंशन, गुरुग्राम की 30 कॉलोनियों के हजारों वाहन चालक परेशान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दौलताबाद-सराय के बंद रास्तों ने बढ़ाई टेंशन, गुरुग्राम की 30 कॉलोनियों के हजारों वाहन चालक परेशान

गुरुग्राम शहर में विकास की रफ्तार ने फिलहाल लाखों लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। गांव दौलताबाद और सराय के मुख्य रास्ते बंद होने के कारण करीब 30 से अधिक कॉलोनियों के हजारों वाहन चालक और स्थानीय निवासी पिछले कई दिनों से नारकीय स्थिति का सामना कर रहे हैं।

Wed, 18 Feb 2026 08:28 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
दौलताबाद-सराय के बंद रास्तों ने बढ़ाई टेंशन, गुरुग्राम की 30 कॉलोनियों के हजारों वाहन चालक परेशान

गुरुग्राम शहर में विकास की रफ्तार ने फिलहाल लाखों लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। गांव दौलताबाद और सराय के मुख्य रास्ते बंद होने के कारण करीब 30 से अधिक कॉलोनियों के हजारों वाहन चालक और स्थानीय निवासी पिछले कई दिनों से नारकीय स्थिति का सामना कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि ट्रैफिक को डायवर्ट करने की कोई ठोस योजना बनाए बिना ही विकास कार्यों को शुरू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र की पूरी कनेक्टिविटी ध्वस्त हो गई है।

वर्तमान में दौलताबाद फ्लाईओवर से द्वारका हाईवे तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही, नगर निगम द्वारा द्वारका से बाबा प्रकाशपुरी मंदिर चौक तक गहरी सीवर लाइन डाली जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बंधवाड़ी टोल प्लाजा होगा खत्म? हजारों वाहन चालकों को मिलेगा लाभ

लोग 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटने को मजबूर

इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स के कारण मुख्य रास्तों को पूरी तरह खोद दिया गया है या बैरिकेडिंग कर दी गई है। बिना किसी पूर्व सूचना या दिशानिर्देश बोर्ड के शुरू हुए इन कार्यों ने आम जनता को अधर में छोड़ दिया है। द्वारका से न्यू पालम विहार, राजेंद्रा पार्क और रतन विहार की ओर आने वाले लोगों के पास अब कोई सीधा रास्ता नहीं बचा है। लोगों को अब बजघेड़ा की तरफ से घूमकर आना पड़ रहा है, जिससे उन्हें 8 से 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम ने काम तो शुरू कर दिया, लेकिन कहीं भी कोई वैकल्पिक रास्ता बताने वाला बोर्ड नहीं लगाया है। न तो ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात हैं और न ही डायवर्जन का कोई मैप साझा किया गया है।

जलभराव से मुक्ति मिलेगी

निगम के कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण ने बताया कि लोगों को अभी कुछ दिन की समस्या से हमेशा के लिए जलभराव और सीवर जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। अगर अभी काम को नहीं करते हैं तो बाद में बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा। दस से 15 दिन में काम को पूरा करवा दिया जाएगा। इसके बाद सड़क को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। आज मुश्किल लोगों की कल की राह आसान करेगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बनेगा 3 KM लंबा एलिवेटेड रोड, 182 करोड़ की आएगी लागत; जानें रूट

दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में भी घंटों जाम

जाम और रास्ते बंद होने की मार केवल आम जनता पर ही नहीं, बल्कि दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र पर भी पड़ रही है। यहां स्थित हजारों इकाइयों के मालवाहक वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार माल को बाहर भेजने में देरी हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। राजेंद्रा पार्क की तरफ से द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाला रास्ता वन-वे होने के कारण स्थिति और भी विकट हो गई है।

द्वारका एक्सप्रेसवे के लिए पालम विहार रोड का प्रयोग करें

निगम अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि राजेंद्रा पार्क व आसपास के कॉलोनीवासी द्वारका एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए न्यू पालम विहार रोड से सीधा रॉयल ऑक इंटरनेशनल स्कूल वाली मुख्य सड़क का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा दोपहिया वाहन चालक बाल-भारती वाली गली के अंदर से सीधा द्वारका एक्सप्रेसवे तक निकल सकते हैं।

विजय ढाका, मुख्य अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम, ''द्वारका एक्सप्रेसवे से सराय की तरफ जाने वाली सड़क पर निगम की तरफ से मास्टर सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। अगर कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है तो संबधित अधिकारी को इसको लेकर निर्देश दिए जाएंगे। लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जल्द ही कोई वैकल्पिक रास्ता निकाला जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के सेकेंड फेज के रूट बदला, इन गांवों और सेक्टरों तक फायदा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।