Neighbouring States and AAP Govt Responsible for Delhi Pollution says Minister Ashish Sood पड़ोसी राज्य और AAP सरकार जिम्मेदार है, दिल्ली प्रदूषण पर भाजपा सरकार के मंत्री आशीष सूद बोले, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पड़ोसी राज्य और AAP सरकार जिम्मेदार है, दिल्ली प्रदूषण पर भाजपा सरकार के मंत्री आशीष सूद बोले

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण पर रेखा गुप्ता सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि पलूशन के लिए पड़ोसी राज्य और आप सरकार के आधे-अधूरे उपाय जिम्मेदार हैं।

Wed, 31 Dec 2025 02:16 PMGaurav Kala नई दिल्ली, एएनआई
share
पड़ोसी राज्य और AAP सरकार जिम्मेदार है, दिल्ली प्रदूषण पर भाजपा सरकार के मंत्री आशीष सूद बोले

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर रेखा गुप्ता सरकार के मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को कहा कि पलूशन की समस्या के लिए सिर्फ दिल्ली जिम्मेदार नहीं है, बल्कि इसमें पड़ोसी राज्यों के मौसम और हालात की भी बड़ी भूमिका हैं। उन्होंने पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर आधे-अधूरे उपाय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार प्रदूषण को लेकर ठोस और गंभीर कार्रवाई की जा रही है।

आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर पड़ोसी राज्यों के साथ लगातार बातचीत कर रही है ताकि प्रदूषण पर काबू पाया जा सके। धूल नियंत्रण, सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने जैसे कदमों पर बीजेपी सरकार गंभीरता से काम कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेट्रो के अंदर प्रदूषण कम और ऑटो रिक्शा में ज्यादा क्यों? नई स्टडी ने बताया अंतर
ये भी पढ़ें:क्या फिर से गैस चैंबर में बदल जाएगी दिल्ली, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:दिल्ली में नए साल पर कैसा मौसम, कोहरे से कब तक राहत; IMD ने बताया

31 दिसंबर की सुबह 452 एक्यूआई

आज सुबह दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और आवाजाही प्रभावित हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 384 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब से गंभीर’ श्रेणी में है। आनंद विहार में AQI 452, आईटीओ में 426, आरके पुरम में 411, चांदनी चौक में 419 और द्वारका सेक्टर-8 में 414 दर्ज किया गया, जो सभी ‘गंभीर’ श्रेणी में हैं।

पलूशन के खिलाफ दिल्ली सरकार के बड़े कदम

प्रदूषण से निपटने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने कई अहम फैसले भी लिए हैं। कैबिनेट ने राजधानी में मौजूद जलाशयों के पुनर्जीवन के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। दिल्ली में करीब 1,000 जलाशय हैं, जिनमें से 160 दिल्ली सरकार के अधीन आते हैं। पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जलाशयों का पुनर्जीवन प्रदूषण नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएगा और मुख्यमंत्री ने इसे एक साल के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा कैबिनेट ने होलंबी कलां में दिल्ली के पहले ई-वेस्ट पार्क की स्थापना को भी मंजूरी दी है। 11.5 एकड़ में बनने वाला यह ई-वेस्ट पार्क अत्याधुनिक प्रदूषण नियंत्रण मानकों के तहत 100 प्रतिशत सर्कुलर और जीरो-वेस्ट मॉडल पर काम करेगा। (एएनआई)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।