NDMC launched anti-encroachment drive in Delhi's Janpath Mini Market दिल्ली के जनपथ मिनी मार्केट में गरजा बुलडोजर, NDMC ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के जनपथ मिनी मार्केट में गरजा बुलडोजर, NDMC ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

इस अभियान के दौरान बुलडोजर ने अवैध एवं अतिक्रमण कर रहे ढांचों को बुलडोजर की मदद से भी हटाया। ये बाजार अपने किफायती कपड़ों और महंगी ज्वेलरी के लिए युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है।

Wed, 20 Aug 2025 03:04 PMRatan Gupta पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली के जनपथ मिनी मार्केट में गरजा बुलडोजर, NDMC ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बुधवार को कनॉट प्लेस से सटे जनपथ मिनी मार्केट में अवैध रेहड़ी-पटरी वालों और अतिक्रमणों को हटाने के लिए अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान बुलडोजर ने अवैध एवं अतिक्रमण कर रहे ढांचों को बुलडोजर की मदद से भी हटाया। ये बाजार अपने किफायती कपड़ों और महंगी ज्वेलरी के लिए युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है।

एनडीएमसी के एक अधिकारी ने बताया, यहां सामान बेचने वाले कई लोग अपना सामान रात भर के लिए सड़क पर छोड़ देते हैं। अधिकारी के मुताबिक ऐसा करना नियमों के तहत जायज नहीं है। आज का अभियान इलाके को साफ-सुथरा रखने और अतिक्रमण हटाने के लिए एक नियमित कार्रवाई थी। इस बाजार में कथित अतिक्रमणों को लेकर लगातार नगर निगम द्वारा एक्शन लिया जाता रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM रेखा के आवास के बाहर रेकी करता, वीडियो बनाता दिखा राजेश; सामने आई CCTV फुटेज
ये भी पढ़ें:जमीन पर गिराकर मारने…; रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर मंत्री कपिल मिश्रा
ये भी पढ़ें:गाय को रोटी-चारा मांगकर खिलाता…; सीएम रेखा गुप्ता के हमलावर पर क्या बोले पड़ोसी?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे एक्शन शुरू हुआ था। हमने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 30 कर्मियों को तैनात किया था। पूरा अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ है। हमें किसी भी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। एनडीएमसी अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में इसी तरह के अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए गए हैं।

जनपथ मिनी मार्केट दिल्ली का लोकप्रिय बाजार है, जो सस्ती और आकर्षक चीज़ों के लिए मशहूर है। यहाँ कपड़े, ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, लेदर आइटम और सजावटी सामान किफायती दामों पर मिलते हैं। खासकर कॉलेज स्टूडेंट्स और विदेशी सैलानियों के बीच यह बाजार बेहद पसंद किया जाता है।

एनडीएमसी यानी New Delhi Municipal Council (नई दिल्ली नगरपालिका परिषद)। यह दिल्ली के विशेष प्रशासनिक निकायों में से एक है। काम काज की बात करें तो ये दिल्ली के केंद्रीय हिस्से यानी लुटियंस दिल्ली/नई दिल्ली इलाके की देखरेख करता है। इसकी स्थापना1927 में "Imperial Delhi Committee" के रूप में हुई, बाद में NDMC बना।

NDMC launched anti-encroachment drive in Delhi's Janpath Mini MarketNDMC launched anti-encroachment drive in Delhi's Janpath Mini MarketNDMC launched anti-encroachment drive in Delhi's Janpath Mini Market
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।