गाय को रोटी-चारा मांगकर खिलाता, शंकर का भक्त…; रेखा गुप्ता के हमलावर पर क्या बोले पड़ोसी?
Attack on CM Rekha Gupta: राजेश के पड़ोसी सुरेश भाई ने बताया, उसे मैं बीते 5-6 साल से जानता हूं। पड़ोसी द्वारा बताई गई बातों के मुताबिक राजेश जानवरों से प्यार करता है और भगवान शंकर का भक्त है।

Attack on CM Rekha Gupta: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के ऊपर हमला करने वाले की पहचान गुजरात निवासी राजेश भाई खिमजी के तौर पर हुई है। उसके बारे में पड़ोसियों का कहना है कि वह बहुत सीधा आदमी है। राजेश के पड़ोसी सुरेश भाई ने बताया, उसे मैं बीते 5-6 साल से जानता हूं। पड़ोसी द्वारा बताई गई बातों के मुताबिक राजेश जानवरों से प्यार करता है और भगवान शंकर का भक्त है।
शंकर का भक्त और जानवरों से प्यार
राजेश भाई के पड़ोसी सुरेश भाई ने बताया कि मैं उसे पांच छह साल से जानता हूं, कभी कोई दिक्कत नहीं आई है। मगज भी अच्छा है। वह गाय को चारा और रोटी मांग-मांगकर खिलाता है। कुत्ते को खिलाता है। शंकर भगवान का भक्त है। कोई दिक्कत नहीं है। पड़ोसी ने बताया कि अभी तक कुछ सामने नहीं आया है। बहुत सीधा आदमी है। कोई दिक्कत नहीं हुई है। उसका छोटा भाई भी अच्छा है। वह शादी शुदा है और रिक्शा चलाता है। कभी झगड़ा वगैरह कुछ नहीं हुआ है।
आरोपी गुजरात के राजकोट का निवासी है
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश भाईजी के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि एक व्यक्ति ने आज ‘जन सुनवाई’ के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
‘जन सुनवाई’ में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, हम सभी बैठे थे। हमला करने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री के पास बैठा था। उसकी बारी आई और वह मुख्यमंत्री से बात करने लगा। तभी अचानक उसने उन पर हमला कर दिया। हमने एक तेज आवाज़ सुनी और पुलिस ने तुरंत उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। अपने इलाके में सीवर की समस्या की शिकायत लेकर आए शैलेंद्र कुमार ने बताया, हमने सुना है कि किसी ने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा है। यह ठीक नहीं है।




साइन इन