Attack on CM Rekha Gupta, what did cabinet minister Kapil Mishra say मुख्यमंत्री जी को जमीन पर गिराकर मारने…; रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर मंत्री कपिल मिश्रा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मुख्यमंत्री जी को जमीन पर गिराकर मारने…; रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर मंत्री कपिल मिश्रा

Attack on CM Rekha Gupta: यह बहुत ही नफरत से भरा हुआ हमला है। मुख्यमंत्री जी को जमीन पर गिराकर मारने का प्रयास किया गया है। आरोपी की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश भाईजी खिमजी के रूप में हुई है।

Wed, 20 Aug 2025 12:51 PMRatan Gupta एएनआई, नई दिल्ली
share
मुख्यमंत्री जी को जमीन पर गिराकर मारने…; रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर मंत्री कपिल मिश्रा

Attack on CM Rekha Gupta: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर गुजरात के निवासी राजेश खिमजी द्वारा हमला किया गया है। इस हमले पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, यह साधारण हमला नहीं है। यह बहुत ही नफरत से भरा हुआ हमला है। मुख्यमंत्री जी को जमीन पर गिराकर मारने का प्रयास किया गया है। आरोपी की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश भाईजी खिमजी के रूप में हुई है।

जमीन पर गिराकर मारने का प्रयास

कैबिनेट मंत्री ने कहा, यह बहुत ही वीभत्स हमला है। एक तरह से ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति बहुत ही खराब इरादे के साथ आया हुआ था। कैबिनेट मंत्री ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा, यह कोई साधारण हमला नहीं है। मुख्यमंत्री जी को जमीन पर गिराकर मारने का प्रयास किया गया है। हमने इस तरह का हमला दिल्ली की राजनीति में कभी नहीं देखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाय को रोटी-चारा मांगकर खिलाता…; सीएम रेखा गुप्ता के हमलावर पर क्या बोले पड़ोसी?
ये भी पढ़ें:मीना बाजार: मुगलों का शाही डेटिंग स्पॉट अब भारत के सबसे सस्ते बाजार में शुमार

रेकी, वीडियो और गंभीर साजिश का आरोप

कैबिनेट मंत्री ने दावा करते हुए कहा, इस व्यक्ति ने पहले रेकी की है। वीडियो बनाए हैं।इसके बाद साजिश करके काम किया है। उन्होंने कहा, रेखा गुप्ता के ऊपर मारने की नीयत से हमला किया गया है। इस हमले में ये व्यक्ति अकेला नहीं हो सकता है। इसके साथ और भी लोग होंगे। इसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। हमला गंभीर है। मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है। हम मुख्यमंत्री जी से मिलकर आए हैं। उनका मनोबल कोई तोड़ नहीं सकता है।

हमलावर राजेश के पड़ोसी क्या बोले

राजेश भाई के पड़ोसी सुरेश भाई ने बताया कि मैं उसे पांच छह साल से जानता हूं, कभी कोई दिक्कत नहीं आई है। मगज भी अच्छा है। वह गाय को चारा और रोटी मांग-मांगकर खिलाता है। कुत्ते को खिलाता है। शंकर भगवान का भक्त है। कोई दिक्कत नहीं है। पड़ोसी ने बताया कि अभी तक कुछ सामने नहीं आया है। बहुत सीधा आदमी है। कोई दिक्कत नहीं हुई है। उसका छोटा भाई भी अच्छा है। वह शादी शुदा है और रिक्शा चलाता है। कभी झगड़ा वगैरह कुछ नहीं हुआ है।

--

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।