CM रेखा के आवास के बाहर रेकी करता, वीडियो बनाता दिखा राजेश; सामने आई CCTV फुटेज
यह सीसीटीवी वीडियो शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास से प्राप्त हुआ है। इसके मुताबिक सीएम रेखा गुप्ता के ऊपर हमले की प्लानिंग हमला होने के करीब 24 घंटे पहले ही शुरू हो गई थी। यह सीसीटीवी वीडियो पुलिस को सौंप दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के ऊपर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ है। इस हमले से पहले की एक वीडियो सामने आई है। यह सीसीटीवी वीडियो शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास से प्राप्त हुआ है। इसके मुताबिक सीएम रेखा गुप्ता के ऊपर हमले की प्लानिंग हमला होने के करीब 24 घंटे पहले ही शुरू हो गई थी। यह सीसीटीवी वीडियो पुलिस को सौंप दिया गया है। आगे की जांच जारी है।
सीएम आवास के बाहर रेकी और बनाया वीडियो
सरकार के मुताबिक दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ कायराना हमला एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हुआ है कि हमलावर ने इस हमले की तैयारी कम से कम 24 घंटे पहले से ही शुरू कर दी थी।
फुटेज में देखा गया है कि राजेश रिक्शा से आता है और काफी देर तक खड़ा रहता है। हमलावर ने मुख्यमंत्री आवास की रेकी की, वहां का वीडियो बनाया। इस तरह सरकार इसे साजिशन हमला करने का प्रयास बता रही है। यह सीसीटीवी वीडियो पुलिस को सौंप दिया गया है और इस संबंध में गहन जांच जारी है।
कैबिनेट मंत्री ने भी रेकी की बात कही थी
सीएम रेखा गुप्ता के ऊपर हुए हमले पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने दावा करते हुए कहा, इस व्यक्ति ने पहले रेकी की है। वीडियो बनाए हैं। इसके बाद साजिश करके काम किया है। उन्होंने कहा, रेखा गुप्ता के ऊपर मारने की नीयत से हमला किया गया है। इस हमले में ये व्यक्ति अकेला नहीं हो सकता है। इसके साथ और भी लोग होंगे। इसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। हमला गंभीर है। मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है। हम मुख्यमंत्री जी से मिलकर आए हैं। उनका मनोबल कोई तोड़ नहीं सकता है।




साइन इन