narela cng pump shooting delhi, accused arrest दिल्ली में CNG पंप पर गोलीबारी करने वाला गिरफ्तार, कर्मचारियों को क्यों मारना चाहता था? सब बताया, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में CNG पंप पर गोलीबारी करने वाला गिरफ्तार, कर्मचारियों को क्यों मारना चाहता था? सब बताया

यह घटना शनिवार को सेक्टर ए-7 स्थित एक सीएनजी पंप पर हुई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी विनीत कुमार उर्फ ​​बिन्नी को गिरफ्तार किया गया।

Sun, 19 April 2026 08:20 PMRatan Gupta नई दिल्ली, भाषा
share
दिल्ली में CNG पंप पर गोलीबारी करने वाला गिरफ्तार, कर्मचारियों को क्यों मारना चाहता था? सब बताया

बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक सीएनजी पंप पर गोली चलाने के आरोप में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना शनिवार को सेक्टर ए-7 स्थित एक सीएनजी पंप पर हुई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी विनीत कुमार उर्फ ​​बिन्नी को गिरफ्तार किया गया।" उसने कर्मचारियों को पर गोली चलाने की बात कबूल कर ली है। जानिए क्या बताया?

कर्मचारियों को क्यों मारना चाहता था?

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुमार ने गोली चलाने की बात कबूल की और पुलिस को बताया कि पिछली रात उसका सीएनजी पंप के कर्मचारियों के साथ विवाद हुआ था। वह बदला लेने के लिए देसी पिस्तौल लेकर वहां पहुंचा और कर्मचारियों पर निशाना साधते हुए गोली चलाई। पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस, एक खोखा, गोली का एक टुकड़ा और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 1 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 2 नाइजीरियन समेत 4 गिरफ्तार

खुले पैसे को लेकर हुआ था विवाद

जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शनिवार दोपहर सवा एक बजे पुलिस को नरेला स्थित एक सीएनजी पंप पर गोलीबारी की शिकायत मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। छानबीन हुई तो पता चला कि आरोपी शुक्रवार रात को आरोपी सीएनजी पंप पर कार में सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर आया था। इस दौरान उसका कर्मचारियों के साथ खुले पैसे को लेकर विवाद हो गया। रात में वह कर्मचारियों को धमकी देकर चला गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमंचा लहराकर रील बनवा रहे थे 3 दोस्त, ट्रक से जा भिड़ी बाइक; मौत का VIDEO वायरल

धमकी देकर गया, लौटा तो चलाई गोली

पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों को लगा, वो ऐसे ही धमकी देकर चला गया है। मामला रफा-दफा हो जाएगा। लेकिन, सब कुछ सामान्य नहीं रहा। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब सवा बजे वही आदमी एक बार फिर पंप पर पहुंचा और कार्यालय के सामने पिस्टल निकालकर हवा में गोली चला दी। उसने वहां मौजूद कर्मचारियों को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके बाद घटना को अंजाम देकर वह भाग गया। ये घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन को आगे बढ़ाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:500 रुपये की दिहाड़ी और चली गई जान, शादी में जा रहे मजदूरों की करंट लगने से मौत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।