Namo Yamuna Delhi bjp government plans cruise launch in May दिल्ली में इसी महीने से 'नमो यमुना' क्रूज, 5 KM का सफर; किराया कितना हो सकता है, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में इसी महीने से 'नमो यमुना' क्रूज, 5 KM का सफर; किराया कितना हो सकता है

दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी सरकार यमुना में क्रूज की शुरुआत करने जा रही है। मई के अंत से पहले इस सेवा की शुरुआत हो सकती है। 5 किलोमीटर के दायरे में इसका संचालन किया जाएगा। 

Fri, 1 May 2026 10:16 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, सलोनी भाटिया
share
दिल्ली में इसी महीने से 'नमो यमुना' क्रूज, 5 KM का सफर; किराया कितना हो सकता है

दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार एक नई सेवा की शुरुआत करने जा रही है। नमो भारत के बाद अब राजधानी में लोग 'नमो यमुना' में भी सफर कर पाएंगे। इसी महीने (मई) के अंत से तक यमुना नदी में नमो यमुना क्रूज की शुरुआत करने की तैयारी है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यमुना में क्रूज की शुरुआत 20 फरवरी को ही होनी थी, जब दिल्ली में भाजपा सरकार को एक साल पूरे हुए थे। लेकिन कुछ काम पूरे नहीं होने की वजह से लॉन्च को टाल दिया गया था। सरकार अब इसे जल्द ही शुरू करना चाहती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसका उद्घाटन कर सकती हैं। एक अधिकारी ने कहा, 'बोट अब तैयार है और पेंटिंग का काम पूरा हो चुका है। सफेद और नीले रंग के बोट पर 'नमो भारत' लिखा है और इसे अभी सोनिया विहार स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है। बोट को एक सफेद कपड़े से ढंका गया है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी में दोपहर एक से चार बजे तक काम नहीं करेंगे श्रमिक : रेखा गुप्ता

5 किलोमीटर का सफर

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने गुरुवार को एचटी को बताया कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर एक महीने के भीतर उद्घाटन पर फैसला लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सोनिया विहार और जगतपुरी के बीच एक घंटे की बोट राइड का संचालन किया जाएगा। यमुना में 5 किलोमीटर का यह सफर होगा। क्रूज के जरिए लोग घाटों और प्राकृतिक सुंदरता को निहार सकेंगे।

कितना होगा किराया

इस क्रूज में सफर के लिए प्रति व्यक्ति करीब 500 रुपये का टिकट लगेगा। दोनों 'स्टेशनों' पर टिकट काउंटर और वेटिंग एरिया विकसित किया गया है। सरकार वाटर स्पोर्ट्स पर भी विचार कर रही है। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक इसका संचालन किया जा सकता है। गर्मी और इस मौसम में पानी की कमी लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में अधिकारी ने बताया कि बोट एयर कंडिशंड है। उन्होंने कहा, 'नदी सूखेगी नहीं।'उन्होंने कहा कि वजीराबाद में सालभर पानी का अच्छा स्तर रहता है, इसलिए इस जगह का चुनाव किया गया है। मुंबई की इंस्पिरेशन मरीन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बनाया गया आइलैंड बोट्स 40 (IB-40) एक 40 फीट का नदी क्रूज बोट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे-गंगा एक्सप्रेसवे इस साल के अंत तक जुड़ेंगे, ये है प्लान

यमुना की सफाई, रिवर फ्रंट भाजपा सरकार का बड़ा एजेंडा

दिल्ली में लंबे समय बाद सत्ता में आई भाजपा ने चुनाव से पहले यमुना को लेकर कई बड़े वादे किए थे। यमुना की सफाई और रिवर फ्रंट बनाने का वादा किया गया है। दोनों ही मोर्चे पर सरकार काम शुरू कर चुकी है। यमुना की सफाई और रिवर फ्रंट तैयार होने के बाद यमुना में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने की योजना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहीं मानी बात तो स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में ले सकती है दिल्ली सरकार, वॉर्निंग
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।