नमो भारत ट्रेन की सुविधा हर 10 मिनट पर मिलेगी, जानें टाइमिंग और किराया
दिल्ली के सराय काले खां और मोदीपुरम से रोजाना पहली नमो भारत ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होगी, ताकि नौकरी पेशा लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक दस मिनट के अंतराल पर नमो भारत ट्रेनों की उपलब्धता रहेगी।

दिल्ली के सराय काले खां और मोदीपुरम से रोजाना पहली नमो भारत ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होगी, ताकि नौकरी पेशा लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। एनसीआरटीसी के मुताबिक, इन ट्रेनों का संचालन रात 10 बजे तक होगा। यानी दोनों छोर के अंतिम स्टेशनों से रात 10 बजे अंतिम ट्रेन रवाना होगी। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक दस मिनट के अंतराल पर नमो भारत ट्रेनों की उपलब्धता रहेगी। यानी यात्रियों को नमो भारत ट्रेन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच देश के पहले नमो भारत कॉरिडोर पर रविवार से ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। सोमवार को इन ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मेरठ से गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा के बीच सफर करने वालेनौकरी पेशा और अन्य यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रहीं।
नमो भारत की यात्रा का आनंद लेने निकले लोग
एनसीआरटीसी के मुताबिक सोमवार को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक करीब एक लाख से ज्यादा यात्रियों ने नमो भारत में सफर किया। यह एक दिन में यात्रियों की अधिकतम संख्या रही। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी लोगों में उत्साह इस कदर था कि बड़ी संख्या में लोग काम न होने के बावजूद नमो भारत और मेरठ मेट्रो की झलक पाने और मेरठ से दिल्ली तक पहले सफर का आनंद लेने पहुंच गए थे। सोमवार को भी यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह 8 से 11 बजे के बीच मेरठ से आने वालीं ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि सभी को सीटें नहीं मिल पाई और करीब 50 फीसदी लोगों को ट्रेनों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। लोगों ने अपने निजी वाहन मेरठ में स्टेशनों की पार्किंग में खड़े किए और नमो भारत ट्रेनों से सफर किया। इसी का असर था कि सोमवार को दिल्ली के आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां स्टेशनों पर भी ज्यादा भीड़ रही। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से टिकटिंग बूथों पर भी यात्रियों की भीड़ रही।

यात्रियों ने वीडियो और फोटो खींचकर सहेजे
नमो भारत में अपने पहले सफर को लोगों ने कैमरे में कैद किया। लोगों ने अपने सहयोगियों और परिवारों के साथ नमो भारत ट्रेनों में और स्टेशन परिसरों में वीडियो बनाए और फोटो खींचकर हमेशा के लिए सहेज लिए। यात्रियों का कहना है कि यह सेवा अब दिल्ली से मेरठ का सफर पहले से कहीं तेज, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं के साथ संभव करती है।
निशा रस्तोगी, यात्री, ''नमो भारत ट्रेन में मेरठ से सराय काले खां तक आना सपने जैसे लगा। करीब एक घंटे में आ गई। पहले तीन से चार घंटे खराब होते थे। यह सुविधा मुझ जैसे बुजुर्गों के लिए बहुत अच्छी है।''
अंकुर गुप्ता, यात्री, ''मैं कपड़ों का व्यापार करता हूं। नमो भारत ट्रेन में बेगमपुल से सराय काले खां आने का अनुभव बेहतरीन रहा। पहले कार से यहां आने में घंटों बर्बाद होते थे, थकान अलग से होती थी।''




साइन इन