Namo Bharat Train Delhi-Meerut RRTS Corrido will now make jam-free journey between four cities of NCR नमो भारत ट्रेन से NCR के 4 शहरों का सफर जाम फ्री होकर पकड़ेगा रफ्तार, कहां-कहां कनेक्टिविटी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नमो भारत ट्रेन से NCR के 4 शहरों का सफर जाम फ्री होकर पकड़ेगा रफ्तार, कहां-कहां कनेक्टिविटी

Namo Bharat Train : नमो भारत ट्रेन से एनसीआर के चार बड़े शहरों का सफर आसान हो गया। दिल्ली-मेरठ नमो भारत का पूरा कॉरिडोर शुरू हो जाने से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ आना-जाना अब बेहद आसान हो गया है।

Mon, 23 Feb 2026 06:42 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नमो भारत ट्रेन से NCR के 4 शहरों का सफर जाम फ्री होकर पकड़ेगा रफ्तार, कहां-कहां कनेक्टिविटी

नमो भारत ट्रेन से एनसीआर के चार बड़े शहरों का सफर आसान हो गया। दिल्ली-मेरठ नमो भारत का पूरा कॉरिडोर शुरू हो जाने से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ आना-जाना अब बेहद आसान हो गया है।

पहले जहां दिल्ली से मेरठ तक के सफर में 3 घंटे लगते थे। वहीं, अब दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के अंतिम स्टेशन मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर का सफर महज 55 मिनट में पूरा हो सकेगा। नमो भारत ट्रेन से आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाने की वजह से इन चार शहरों से देश के पूर्वोत्तर राज्यों व अन्य पड़ोसी राज्यों के लिए सफर भी सहूलियत भरा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन के इन 2 नए कॉरिडोर की DPR भी तैयार; केंद्र की मंजूरी का इंतजार

पूर्व में मेरठ की दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी महज भारतीय रेल के जरिये थी। अधिकांश बसें मेरठ से चलकर गाजियाबाद तक आती थीं और यहां बसों को बदलकर दिल्ली तक का सफर करना पड़ता था। नमो भारत कॉरिडोर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि चंद मिनटों में एक से दूसरे शहर तक पहुंचना संभव हो गया है।

namo bharat train route map

1. रेड लाइन से जोड़ा

ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन से कनेक्ट किया गया है। यानी मेरठ, मोदीनगर और मुरादनगर से अगर किसी यात्री को दिल्ली के शाहदरा, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, कश्मीरी गेट, तीस हजारी कोर्ट, पीतमपुरा, रोहिणी की ओर जाना है तो वे यहां से रेड लाइन मेट्रो में सवार होकर दिल्ली पहुंच सकते हैं।

2. रेल और मेट्रो की सुविधा

नमो भारत ट्रेन के कॉरिडोर को आनंद विहार स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस अड्डे से जोड़ा गया है। आनंद विहार स्टेशन के पास ही यूपी का कौशांबी बस अड्डा भी मौजूद है। यहां से यूपी के कई जिलों के लिए बसें संचालित होती हैं। मेरठ और गाजियाबाद से आने वाले यात्री यहां ब्लू लाइन मेट्रो से लक्ष्मी नगर, कनॉट प्लेस, राजीव चौक समेत पूरी दिल्ली जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन के सराय काले खां से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचाएगा ट्रैवलेटर

3. ब्लू लाइन मेट्रो से जोड़ा गया

नमो भारत को नोएडा की सीमा पर न्यू अशोक नगर स्टेशन तक लाया गया है। यहां इसे द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी जाने वाली ब्लू लाइन मेट्रो से जोड़ा गया है। यानी नोएडा के अलग-अलग हिस्सों में जाने के लिए यहां से आसानी होगी।

4. दक्षिणी दिल्ली जाने में होगी आसानी

सराय काले खां स्टेशन तक नमो भारत को लाकर दक्षिणी दिल्ली के कई क्षेत्रों को सीधे कनेक्टिविटी दे दी गई है। यहां से मेट्रो के जरिये पूरी दिल्ली में कहीं भी पहुंचना आसान हो गया है। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन को भी कॉरिडोर से जोड़ा गया है। इस स्टेशन से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है।

यहां ये मेट्रो की सुविधा

● गाजियाबाद स्टेशन

● आनंद विहार स्टेशन

● न्यू अशोक नगर स्टेशन

● सराय काले खां स्टेशन

रेलवे स्टेशन से जुड़ाव

● आनंद विहार स्टेशन

● हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन

बस अड्डों तक पहुंच आसान

● आनंद विहार आईएसबीटी और यूपी के कौशांबी बस अड्डे तक

● वीर हकीकत राय (सराय काले खां) आईएसबीटी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेनो के सूरजपुर में बनेगा नमो भारत ट्रेन जंक्शन, 72 KM रूट पर होंगे 22 स्टेशन
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।