namo bharat train record amidst scorching heat 1 point 25 lakh travel in single day भीषण गर्मी में नमो भारत बनी सहारा; 1 दिन में रिकॉर्ड 1.25 लाख लोगों ने किया सफर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी में नमो भारत बनी सहारा; 1 दिन में रिकॉर्ड 1.25 लाख लोगों ने किया सफर

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 8 जून को सवा लाख से अधिक यात्रियों ने सफर करके नया रिकॉर्ड बनाया। औसतन एक लाख यात्रियों वाली इस समयबद्धता और एसी ट्रेन है।

Tue, 9 June 2026 05:29 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राजीव शर्मा, नई दिल्ली
share
भीषण गर्मी में नमो भारत बनी सहारा; 1 दिन में रिकॉर्ड 1.25 लाख लोगों ने किया सफर

नमो भारत ट्रेन ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर सोमवार यानी 8 जून को सवा लाख से अधिक यात्रियों के साथ डेली राइडरशिप का नया रिकॉर्ड बनाया। सामान्य दिनों में इस कॉरिडोर पर हर रोज लगभग 1 लाख यात्री सफर करते हैं। अपनी 99 फीसदी टाइम पालन, तेज गति और भीषण गर्मी में पूरी तरह एसी सफर के कारण यह लोगों की पहली पसंद बन रही है। सराय काले खां और आनंद विहार जैसे स्टेशन अन्य परिवहन साधनों से जुड़कर 40 फीसदी से अधिक राइडरशिप दे रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए 18 अतिरिक्त ट्रेनों की ट्रिप्स शुरू की गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नमो भारत ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर सोमवार को अब तक की सबसे अधिक दैनिक राइडरशिप रिकॉर्ड की। कॉरिडोर पर लगभग 1,25,500 यात्रियों ने सफर किया। यह एक दिन में अब तक दर्ज की गई यात्रियों की सबसे अधिक संख्या है। यह उपलब्धि एनसीआर में यात्रा के तरीके में आ रहे बड़े बदलाव को दिखा रही है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग तेज और समयबद्ध नमो भारत को चुन रहे हैं।

99 फीसदी टाइमिंग का पालन

नमो भारत ट्रेन में सफर का समय बहुत कम लगता है। नमो भारत ट्रेनें लगभग 99 फीसदी टाइमिंग का पालन करती हैं। यही कारण है कि यात्रियों को पूरा भरोसा रहता है कि वे समय पर पहुंच जाएंगे। लोगों को जाम में फंसने या देरी की चिंता नहीं रहती है। दिल्ली के सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार, और गाजियाबाद और बेगमपुल स्टेशन सबसे अधिक भीड़ वाले स्टेशन बन गए हैं। इन स्टेशनों से मेट्रो, भारतीय रेलवे, बस अड्डे (आईएसबीटी) और सिटी बसों के लिए सीधे और आसान रास्ते मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-करनाल रूट पर चलेगी नमो भारत, 136 KM लंबे ट्रैक पर 2 बड़े मेट्रो इंटरचेंज

भीषण गर्मी के बीच फुल एसी और सुरक्षित सफर का अहसास

मेरठ में नमो भारत के इसी ट्रैक और स्टेशनों पर चलने वाली लोकल मेरठ मेट्रो ने भी आवाजाही आसान की है। इससे यात्रियों को एक ही रास्ते पर रीजनल और लोकल दोनों तरह की यात्रा की सुविधा मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच फुल एसी नमो भारत ट्रेनें आरामदायक और सुरक्षित सफर का अहसास करा रही हैं। फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बीच नमो भारत एक सस्ता विकल्प बनकर उभरी है। लोग अपनी निजी गाड़ियों को छोड़कर नमो भारत जैसे बेहतर साधन को अपना रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के यात्रियों को बड़ी सौगात, भीड़ से मिलेगी डबल राहत

पीक आवर्स के दौरान 18 अतिरिक्त फेरे

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एनसीआरटीसी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर पीक आवर्स के दौरान 18 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेनों के फेरे शुरू किए हैं। सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक और शाम 5:00 बजे से 8:30 बजे तक सराय काले खां से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राइडरशिप में लगातार हो रही बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि नमो भारत केवल एक परिवहन विकल्प नहीं वरन यात्रियों के दैनिक जीवन का एक भरोसेमंद हिस्सा हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन के लिए मेट्रो की तर्ज पर खरीदी जाएगी जमीन, यहां से निकलेगा रूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।