Namo Bharat Express will run on the Delhi-Karnal route with two major metro interchanges along the 136 km long track दिल्ली-करनाल रूट पर चलेगी नमो भारत, 136 KM लंबे ट्रैक पर 2 बड़े मेट्रो इंटरचेंज होंगे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-करनाल रूट पर चलेगी नमो भारत, 136 KM लंबे ट्रैक पर 2 बड़े मेट्रो इंटरचेंज होंगे

दिल्ली-मेरठ नमो भारत संचालन के बाद अब दिल्ली-करनाल रूट पर जल्दी काम शुरू हो सकता है। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी से पहले पूरे ट्रैक पर बिजली-पानी से जुड़ी सुविधाओं की शिफ्टिंग का काम शुरू हो गया है। करीब 136 किलोमीटर लंबे ट्रैक का अधिकांश भाग एलिवेटिड है। इससे इस रूट को बनाने में कम समय लगेगा।

Thu, 23 April 2026 05:21 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली-करनाल रूट पर चलेगी नमो भारत, 136 KM लंबे ट्रैक पर 2 बड़े मेट्रो इंटरचेंज होंगे

दिल्ली-मेरठ नमो भारत के सफल संचालन के बाद अब दिल्ली-करनाल रूट पर जल्दी काम शुरू हो सकता है। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी से पहले पूरे ट्रैक पर बिजली-पानी से जुड़ी सुविधाओं की शिफ्टिंग का काम शुरू हो गया है। करीब 136 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक का अधिकांश भाग एलिवेटिड है। इस वजह से दिल्ली-करनाल रूट को बनाने में कम समय लगेगा।

एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) ने नमो भारत के पहले चरण में तीन रूट का चयन किया था। पहले नंबर पर दिल्ली-मेरठ के बीच नमो भारत का संचालन शुरू हो गया है। दूसरे नंबर पर दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बेहरोर) तक नमो भारत चलाने की तैयारी थी। दिल्ली-पानीपत रूट तीसरे नंबर पर था। हरियाणा सरकार ने दिल्ली-पानीपत रूट को बढ़ाकर दिल्ली-करनाल तक करने की मांग की। इसकी डीपीआर तैयार कर दिल्ली से करनाल तक नमो भारत चलाने पर सहमति बनी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मेट्रो-नमो भारत स्टेशन के पास बनेंगे सस्ते घर, नई TOD नीति को मंजूरी

एनसीआरटीसी ने शुरू की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, अब दिल्ली-गुरुग्राम से पहले दिल्ली-करनाल रूट पर काम शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी एनसीआरटीसी ने कर दी है। बीते एक माह में इस रूट पर बिजली और पानी से जुड़ी सुविधाओं के टेंडर जारी किए गए हैं। यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए टेंडर जारी होना इस बात की पुष्टि करता है कि इस रूट पर अब तकनीकी और जमीनी स्तर पर काम ने गति पकड़ ली है।

शिफ्टिंग का काम तेज

अप्रैल में ही पानीपत से करनाल के बीच बिजली की लाइनें और ट्रांसफार्म शिफ्ट करने का टेंडर जारी किया गया है। इस टेंडर में 33 केवी और 11 केवी की लाइन शिफ्टिंग की तैयारी है। दिल्ली-करनाल रोड पर करीब 36 किलोमीटर लंबे सीवर, पानी और जनता से जुड़ी जरूरतों वाली सविधाओं को शिफ्ट करने के टेंडर जारी किए गए। इस रूट पर अधिकांश ट्रैक राष्ट्रीय राजमार्ग पर है। काम शुरू होने से पहले ही शिफ्टिंग की तैयारी एनसीआरटीसी कर रहा है। इससे मंजूरी मिलने के बाद ट्रैक के काम को रफ्तार मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत, मेट्रो, एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट; कनेक्टिविटी मास्टरप्लान

दो बड़े मेट्रो इंटरचेंज होंगे

इस रूट पर दिल्ली में दो बड़े इंटरचेंज होंगे। सरायकाले खां से चलने के बाद इंद्रप्रस्थ और कश्मीरी गेट पर यह मेट्रो की अलग अलग लाइन को कनेक्ट करेगी। इससे दिल्ली के एक बड़े हिस्से को नमो भारत से सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

अभी दिल्ली में आनंदविहार, न्यू अशोकनगर और सरायकाले खां पर नमो भारत और दिल्ली मेट्रो का इंटरचेंज है। दिल्ली करनाल रूट पर सरायकाले खां के अलावा इंद्रप्रस्थ और कश्मीरी गेट बड़े इंटरचेंज स्टेशन होंगे। कश्मीरी गेट पर बस अड्डा भी नमो भारत के साथ जोड़ा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक चलाई जाए नमो भारत ट्रेन; धामी का PM मोदी से अनुरोध
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।