बागपत, खुर्जा और हापुड़ में भी रैपिड रेल, दिल्ली-गाजियाबाद में नमो भारत के 3 नए रूट
दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की सफल शुरुआत के बाद अब दिल्ली एनसीआर के अन्य रूटों पर भी रैपिड रेप परियोजना की तैयारी तेज हो गई है। इसके तहत दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, बुलंदशहर, खुर्जा और हापुड़ जैसे शहरों को हाईस्पीड कनेक्टिविटी से जोड़ने का खाका तैयार कर लिया गया है।

दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की सफल शुरुआत के बाद अब दिल्ली एनसीआर के अन्य रूटों पर भी रैपिड रेप परियोजना की तैयारी तेज हो गई है। इसके तहत दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, बुलंदशहर, खुर्जा और हापुड़ जैसे शहरों को हाईस्पीड कनेक्टिविटी से जोड़ने का खाका तैयार कर लिया गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इन नए रूटों को जल्द मंजूरी देने के संकेत दिए हैं, जिसके लिए बजट 2026-27 में 2200 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है। इन विस्तार परियोजनाओं में दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत, गाजियाबाद-खुर्जा और गाजियाबाद-हापुड़ कॉरिडोर प्रमुख हैं, जो न केवल दिल्ली और उत्तर प्रदेश बल्कि हरियाणा और राजस्थान समेत चार राज्यों के बीच एक हाई स्पीड नेटवर्क तैयार करेंगे।
दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत कॉरिडोर
विस्तार योजना के तहत दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत कॉरिडोर करीब 56 किलोमीटर लंबा होगा। यह मार्ग एनसीआर के सराय काले खां से शुरू होकर शाहदरा, लोनी और खेकड़ा होते हुए बागपत के बड़ौत तक जाएगा। 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली नमो भारत ट्रेन के कारण ये पूरा सफर महज एक घंटे में तय किया जा सकेगा, जबकि सड़क मार्ग से अभी ये 3 घंटे में तय होता है। इससे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गाड़ियों का दबाव कम होगा और प्रदूषण में गिरावट आएगी। यह कॉरिडोर सराय काले खां पर अन्य रूटों से जुड़ जाएगा, जिससे यात्री बिना स्टेशन बदले सीधे मेरठ, अलवर या पानीपत की ओर जा सकेंगे।
खुर्जा से दिल्ली सिर्फ 30 मिनट में
इसी कड़ी में गाजियाबाद-खुर्जा कॉरिडोर बुलंदशहर जिले को दिल्ली-एनसीआर के आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ेगा। करीब 50 किलोमीटर लंबे इस रूट पर गाजियाबाद से खुर्जा का सफर डेढ़ घंटे के बजाय सिर्फ 30-35 मिनट में पूरा होगा। यह खुर्जा और बुलंदशहर के लोगों के लिए दिल्ली और मेरठ तक पहुंचना बेहद आसान बना देगा।

गाजियाबाद-हापुड़ कॉरिडोर
इसके अलावा तीसरा नेटवर्क गाजियाबाद-हापुड़ कॉरिडोर करीब 35 किमी लंबा होगा। इसके चलते नेशनल हाईवे-9 ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा। यह कॉरिडोर पिलखुआ के टेक्सटाइल हब और हापुड़ की अनाज मंडियों को सीधे दिल्ली से जोड़ेगा, जिससे गाजियाबाद से हापुड़ का सफर मात्र 20-25 मिनट रह जाएगा। फिलहाल बस या कार से हापुड़ जाने में करीब एक घंटा लगता है।




साइन इन