Delhi Metro and Namo Bharat Time Table Big Change For Holi 2025 Know Latest Update सावधान! होली पर नमो भारत और मेट्रो के समय में बदलाव, जानिए दिल्ली-मेरठ किस समय शुरू होगी सेवा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सावधान! होली पर नमो भारत और मेट्रो के समय में बदलाव, जानिए दिल्ली-मेरठ किस समय शुरू होगी सेवा

होली के अवसर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो के परिचालन समय में खास बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक 4 मार्च 2026 यानी बुधवार को होली के दिन सुबह से लेकर शाम तक मेट्रो सेवाएं स्थगित रहेंगी।

Mon, 2 March 2026 05:45 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सावधान! होली पर नमो भारत और मेट्रो के समय में बदलाव, जानिए दिल्ली-मेरठ किस समय शुरू होगी सेवा

होली के अवसर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो के परिचालन समय में खास बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक 4 मार्च 2026 यानी बुधवार को होली के दिन सुबह से लेकर शाम तक मेट्रो सेवाएं स्थगित रहेंगी। केवल शाम से लेकर रात तक ही ये सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यात्री इस दिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे के बीच ही इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसी के साथ होली के दिन दिल्ली मेट्रो भी दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी।

डीएमआरसी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 4 मार्च 2026 यानी बुधवार को होली के दिन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे तक सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस दिन सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेनों का परिचालन दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा और इसके बाद सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे त्योहार के दिन अपनी यात्रा की योजना इसी टाइम टेबल के मुताबिक बनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मुफ्त बस सफर के लिए पिंक कार्ड बनेगा; ब्लू और ऑरेंज किनके लिए
ये भी पढ़ें:दिल्ली में तेजी से बढ़ रही गर्मी, होली पर कैसा रहेगा मौसम; IMD का क्या अनुमान
ये भी पढ़ें:दिल्ली में होली पर सख्ती, नशे में गाड़ी चलाने वालों पर ऐक्शन; कितने का चालान?

सामान्य दिनों में क्या समय

इसके अलावा प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को साफ करते हुए बताया है कि सामान्य दिनों में नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं हर रोज सोमवार से लेकर रविवार तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक नियमित रूप से संचालित होती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे होली के दिन अपनी यात्रा की योजना शाम 5 बजे के बाद के समय के अनुसार ही बनाएं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।