Delhi Metro News : दिल्ली मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग की शर्मनाक हरकत, लड़कियों के सामने किया पेशाब
Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो के कालकाजी मेट्रो स्टेशन से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए दो लड़कियों के सामने ही मेट्रो की लिफ्ट के अंदर पेशाब कर दिया।

राजधानी की लाइफलाइन और सफर के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में अब आए दिन अजीबो-गरीब और अश्लील वीडियो सामने आते रहते हैं। लेकिन इस बार कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर जो हुआ, उसने महिला यात्रियों की सुरक्षा और उनके सम्मान पर बड़ा सवाल खडे़ कर दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, यह घटना कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन परिसर में बनी एक पैसेंजर लिफ्ट के अंदर हुई। मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में दो लड़कियां और लड़का मौजूद थे। इसी दौरान एक मुस्लिम बुजुर्ग लिफ्ट के अंदर दाखिल हुए। लड़कियों की मौजूदगी की परवाह किए बिना, उन्होंने अचानक लिफ्ट के अंदर ही पेशाब करना शुरू कर दिया। उनमें से एक लड़की ने लिफ्ट से बाहर निकलकर जब इसका विरोध किया तो आरोपी पर कोई असर नहीं हुआ। बुजुर्ग ने कहा लड़की से कहा कि तुम्हें जो करना है वो कर लो। उस लड़की ने बुजुर्ग के साथ अपनी बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जब अब खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स इस वीडियो को देखकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और दिल्ली पुलिस को टैग कर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर मेट्रो स्टेशनों के अंदर भी महिलाएं सुरक्षित और सहज महसूस नहीं कर सकतीं, तो फिर सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा गार्ड्स का क्या फायदा?
डीएमआरसी का अभी नहीं आया बयान
दिल्ली पुलिस और डीएमआरसी की तरफ से अभी इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो के नियमों के तहत मेट्रो परिसर में इस तरह की अश्लीलता फैलाना, गंदगी करना और सह-यात्रियों को परेशान करना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। इसके लिए आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने और महिलाओं के अपमान की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जा सकती है।




साइन इन