Namo Bharat train passengers at Anand Vihar RRTS station delhi metro travel without security check आनंद विहार में नमो भारत ट्रेन और दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को मिल सकती है यह सुविधा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

आनंद विहार में नमो भारत ट्रेन और दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को मिल सकती है यह सुविधा

दिल्ली में न्यू अशोक नगर के बाद अब आनंद विहार में नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को बगैर सुरक्षा जांच मेट्रो में सफर की सुविधा मिल सकती है। एनसीआरटीसी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। संबंधित एजेंसियों के बीच इस संबंध में बातचीत चल रही है।   

Sun, 29 March 2026 06:50 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, गौरव त्यागी
share
आनंद विहार में नमो भारत ट्रेन और दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को मिल सकती है यह सुविधा

दिल्ली में न्यू अशोक नगर के बाद अब आनंद विहार में नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को बगैर सुरक्षा जांच दिल्ली मेट्रो में सफर की सुविधा मिल सकती है। एनसीआरटीसी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। संबंधित एजेंसियों के बीच इस संबंध में बातचीत चल रही है। इस व्यवस्था के बाद इससे नमो भारत से आने वाले यात्रियों का सुरक्षा जांच में लगने वाला समय बचेगा और वे सीधे मेट्रो की सवारी कर सकेंगे। सुरक्षा एजेंसियां इसके लिए सुरक्षा उपायों को जांच रही हैं।

आनंद विहार पर यात्रियों का भारी दबाव

आनंद विहार नमो भारत और दिल्ली मेट्रो का व्यस्ततम इंटरचेंज बनकर उभरा है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, हर दिन करीब 12 हजार यात्री आनंद विहार स्टेशन पर नमो भारत का उपयोग कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश मेट्रो का सफर करने वाले होते हैं। अभी यात्रियों को नमो भारत से उतरकर मेट्रो में जाने के लिए दोबारा लंबी कतार और सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है। इससे व्यस्ततम समय में 10 से 15 मिनट बर्बाद होता है। नई व्यवस्था होने पर यात्रियों का यह समय बचेगा और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी की कड़ी में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। यह व्यवस्था त्याेहारों के समय भी काफी मददगार साबित हो सकती है। उस समय भीड़ नियंत्रण करना हमेशा से रेल-मेट्रो प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत के साइबर सिटी स्टेशन का डिजाइन तैयार, 200 मीटर दूर होंगे एंट्री-एग्जिट

यात्रियों को ये लाभ होंगे

सीधे प्रवेश : यात्रियों को टोकन या कार्ड पंच करने के बाद दोबारा बैग स्कैनर और मेटल डिटेक्टर से नहीं गुजरना होगा

कनेक्टिविटी : नमो भारत और मेट्रो की सुरक्षा एजेंसियां समन्वय के साथ काम करेंगी, ताकि कॉरिडोर की सुरक्षा सुनिश्चित रहे

असर : इसका लाभ रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों के साथ भारी सामान लेकर मेरठ या गाजियाबाद से दिल्ली आने वालों यात्रियों को भी मिलेगा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन के इन 2 नए कॉरिडोर की DPR भी तैयार; केंद्र की मंजूरी का इंतजार

शीशे की रेलिंग से कॉरिडोर सुरक्षित बनेगा

एनसीआरटीसी की तैयारी है कि आनंद विहार स्टेशन पर नमो भारत से उतरने वाले यात्रियों को अलग करने के लिए शीशे की रेलिंग लगाई जाएगी। इससे यह केवल नमो भारत यात्रियों के लिए समर्पित कॉरिडोर हो जाएगा। नमो भारत के यात्री सीधे मेट्रो के सिक्योरिटी जोन में प्रवेश कर सकेंगे। कौशांबी बस अड्डा और गाजियाबाद की तरफ से फुट ओवरब्रिज के जरिए आने वाले यात्री इनमें नहीं मिलेंगे। इससे सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी। गाजियाबाद में भी ऐसी तैयारी है।

एजेंसियों के बीच समन्वय बनाने का प्रयास शुरू

वर्तमान में आनंद विहार पर नमो भारत और मेट्रो की सुरक्षा अलग-अलग एजेंसियां संभालती हैं। एनसीआरटीसी अब संबंधित एजेंसियों के साथ इस तकनीकी और सुरक्षा पहलू पर चर्चा कर रही है कि कैसे एक ही सुरक्षा घेरे को दोनों परिवहन प्रणालियों के लिए मान्य बनाया जाए। इस कदम से आनंद विहार पर लगातार बढ़ रही भीड़ का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन से NCR के 4 शहरों का सफर अब जाम मुक्त होकर पकड़ेगा रफ्तार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।