murder in Delhi man kills pregnant wife 3 daughters Throats slit कोख वाला बच्चा, पत्नी और 3 बेटियां; दिल्ली में कैसे अंजाम दिया गया खौफनाक 'गला काट' कांड, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कोख वाला बच्चा, पत्नी और 3 बेटियां; दिल्ली में कैसे अंजाम दिया गया खौफनाक 'गला काट' कांड

राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में मंगलवार रात एक बेहद खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। 3 मासूम बेटियों और पत्नी का गला काटकर एक साथ 5 को मौत के घाट उतार दिया गया। प्रेग्नेंट पत्नी को मारकर सांसें उसकी भी रोक दी गईं जो 7 महीने बाद दुनिया में कदम रखने वाला था।

Thu, 26 Feb 2026 12:40 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, हिन्दुस्तान टाइम्स
share
कोख वाला बच्चा, पत्नी और 3 बेटियां; दिल्ली में कैसे अंजाम दिया गया खौफनाक 'गला काट' कांड

राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में मंगलवार रात एक बेहद खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। 3 मासूम बेटियों और पत्नी का गला काटकर एक साथ 5 को मौत के घाट उतार दिया गया। प्रेग्नेंट पत्नी को मारकर सांसें उसकी भी रोक दी गईं जो 7 महीने बाद दुनिया में कदम रखने वाला था। जिन मासूम बच्चों का गला भेड़ बकरियों की तरह हलाल कर दिया गया उनकी उम्र महज 3, 4 और 5 साल की थी। क्रूर घटना को अंजाम देने का आरोप बच्चों के पिता पर है।

दो महीने की प्रेग्नेंट 27 साल की अनीता और उसकी 3 बेटियों की लाशें बुधवार सुबह पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने देखी तो कांप उठे। अनीता का पति मुनचुन केवट फरार है। पुलिस ने एचटी को बताया कि महिला और उसके तीन बच्चों की लाशें ग्राउंड फ्लोर के रूम में खून से लथपथ मिलीं। डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने कहा, 'वारदात सुबह 8 बजे सामने आई जब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। समयपुर बादली पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची तो लाशें खून से सनी मिलीं।'

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जांच अभी जारी है, लेकिन शुरुआती तौर पर पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे 'बेटे की चाहत' वाली वजह हो सकती है। घटना स्थल की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वारदात को बेहद क्रूरता से अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया कि लाशों पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। गले को इतनी गहराई तक रेता गया है कि सांस नली कट चुकी थी।

समयपुर बादली में हत्या

अनिता उसके पति मुनचुन केवट और बच्चे चंदन विहार की एक गली में एक कमरे में साथ रहते थे। केवट के दो बड़े भाई तीन गली के बाद परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। मुनचुन केवल आजादपुर मंडी में सब्जियां बेचने का काम करता था। केवट के 10 साल के भतीजे ने सबसे पहले लाशों को देखा जब वह बुधवार सुबह चाचा के साथ मंडी जाने के लिए वहां पहुंचा।

बच्चे ने बताया कितना भयानक था मंजर

अनिता की देवरानी सुंगी देवी ने कहा, 'वह (बच्चा) हमें साथ मंडी ले जाने के लिए कह रहा था तो हमने कहा कि मुनचुन के साथ चले जाओ। सुबह करीब 6:30-7 बजे वह वहां गया।'लड़के ने उस दृश्य को भयानक बताया। बच्चे ने कहा, ‘मेन गेट बाहर से बंद था इसलिए मैंने खोला और अंदर गया। रूम का दरवाजा खुला हुआ था लेकिन पर्दा लगा हुआ था। मैं जब अंदर गया तो हर तरफ खून ही खून था और सभी अचेत थे।’

पुलिस ने क्या कहा?

मुख्य आरोपी केवट लापता है। पुलिस संभावित अवैध संबंध समेत सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, शुरुआती जांच के मुताबिक, इस क्रूर घटना के पीछे बेटे की चाहत वाली वजह भी हो सकती है। दोनों की तीन बेटियां ही थीं और उन्हें बेटे की कमी महसूस हो रही थी। पुलिस ने बताया कि केवट ने पत्नी और बच्चियों का गला रेतने से पहले उन्हें संभवत: नशा या जहर दे दिया था।

दिल्ली में वारदात के बाद गमगीन परिजन

पड़ोसी बोले- नहीं होता था झगड़ा

एक जांचकर्ता ने एचटी को बताया कि एक पड़ोसी ने मंगलवार रात झगड़े की आवाज सुनी थी। उन्होंने कहा, 'उन्होंने बताया कि रात को दंपति के बीच झगड़ा हुआ था लेकिन उन्होंने तेज आवाज के अलावा कुछ नहीं सुना। उन्हें झगड़े की वजह पता नहीं चली। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में करीब 5 बजे गली में भागता नजर आया है। उसका फोन जहांगीरपुरी के पास स्विच ऑफ हो गया था।'

बिहार का परिवार 2 साल से रहता था वहां

केवट मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला था और इस इलाके में वह प्तनी और बच्चों के साथ दो साल से रह रहा था। रिश्तेदारों का कहना है कि पति-पत्नी में आमतौर पर झगड़ा नहीं होता था। केवट आजादपुर मंडी में सब्जी बेचकर परिवार का पालन कर रहा था। पुलिस ने बताया कि बीएनएस की धार 103 (1) (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है। कई टीमों का गठन किया गया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 साल के बच्चे ने खून देखकर मचाया शोर; मां-3 बेटियों की बेरहमी से हत्या
ये भी पढ़ें:दिल्ली डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, मां-बेटी की हत्या कर बेड में छिपा दी थी लाश
ये भी पढ़ें:बाढ़ में ससुराल, गयाजी में मायका; दिल्ली में 3 बेटियों संग महिला की हत्या
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।