Delhi Double Murder Case Accused arrested Killed Mother daughter hide their bodies in bed box दिल्ली डबल मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार, मां-बेटी की हत्या कर बेड में छिपा दी थी लाश, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली डबल मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार, मां-बेटी की हत्या कर बेड में छिपा दी थी लाश

दिल्ली के सरिता विहार इलाके में सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से अकाउंटेंट है और मृतका का पड़ोसी है। महिला और उसकी मासूम बेटी की हत्या कर शव बेड बॉक्स में छिपा दिए थे।

Thu, 26 Feb 2026 10:19 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली डबल मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार, मां-बेटी की हत्या कर बेड में छिपा दी थी लाश

दिल्ली के सरिता विहार इलाके में सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से अकाउंटेंट है और मृतका का पड़ोसी है। महिला और उसकी मासूम बेटी की हत्या कर शव बेड बॉक्स में छिपा दिए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी और महिला के बीच कथित तौर पर नजदीकी संबंध थे। जांच में सामने आया है कि महिला के कथित रूप से अत्यधिक अधिकार जताने के चलते दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा था, जिससे आरोपी परेशान रहने लगा था। इसी तनाव के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शवों को घर के बेड बॉक्स में छिपा दिया और फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी पहले दो दिनों के लिए हरिद्वार चला गया। वहां से वह अपने पैतृक गांव, दरभंगा पहुंच गया, ताकि पुलिस से बच सके। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और तकनीकी निगरानी और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी का पता लगा लिया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे दिल्ली लाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 साल के बच्चे ने खून देखकर मचाया शोर; मां-3 बेटियों की बेरहमी से हत्या
ये भी पढ़ें:महिला से चेन स्नेचिंग में दिल्ली का MBBS छात्र गर्लफ्रेंड संग गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:झटका, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की 3 भर्तियों में वैकेंसी घटी, देखें ब्योरा

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे के सटीक कारणों और वारदात की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।