Mukarba Chowk Underpass to Open Soon Relief for Commuters travelling to Haryana मुकरबा चौक अंडरपास जल्द खुलेगा, 1.5 KM की बचत होगी; हरियाणा जाने वालों को भी राहत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मुकरबा चौक अंडरपास जल्द खुलेगा, 1.5 KM की बचत होगी; हरियाणा जाने वालों को भी राहत

उत्तरी दिल्ली में मुकरबा चौक अंडरपास को अगले माह के पहले सप्ताह में लोगों के लिए खोला जा सकता है। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसके खुलने से मुकरबा चौक फ्लाईओवर से 1.5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आउटर रिंग रोड और जीटी रोड पर भी यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।

Sun, 26 April 2026 05:52 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मुकरबा चौक अंडरपास जल्द खुलेगा, 1.5 KM की बचत होगी; हरियाणा जाने वालों को भी राहत

उत्तरी दिल्ली में मुकरबा चौक अंडरपास को अगले माह के पहले सप्ताह में लोगों के लिए खोला जा सकता है। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसके खुलने से मुकरबा चौक फ्लाईओवर से 1.5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आउटर रिंग रोड और जीटी रोड पर भी यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।

इन इलाके के लोगों को फायदा

अंडरपास में पेंटिंग का काम कराया जा रहा है। इस अंडरपास के चालू होने से बादली गांव, रोहिणी सेक्टर 18 व 19, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर और शालीमार बाग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही आजादपुर मंडी, आदर्श नगर, वजीरपुर, नरेला, बवाना और हरियाणा की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी फायदा होगा। लोगों को मुकरबा चौक फ्लाईओवर से 1.5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आउटर रिंग रोड और जीटी रोड पर भी यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए बड़ी पहल; MCD लगाएगा कैंप

भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी

पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया कि मुकरबा चौक पर भारी ट्रैफिक जाम होता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग ने अंडरपास का निर्माण कराया है। उन्होंने बताया कि हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-तीन के पास तीन अंडरपास बनाए गए हैं। इनमें से दो वाहनों की आवाजाही के लिए और तीसरा पैदल यात्रियों व गैर मोटर चालित वाहनों के लिए है। अंडरपास एक और दो एक तरफ बादली से रोहिणी और दूसरी तरफ आजादपुर से जहांगीरपुरी के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे।

आना-जाना आसान होगा

इससे बादली गांव, रोहिणी सेक्टर 18-19, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर और शालीमार बाग के निवासियों का आना-जाना आसान होगा। पीडब्ल्यूडी के अनुमान है कि प्रतिदिन लगभग 15800 वाहन इन अंडरपास का उपयोग करेंगे। प्रत्येक यात्रा में 10 मिनट तक का समय बचेगा और दूरी में करीब एक किलोमीटर की कमी आएगी। इससे सालाना लगभग 58 हजार लीटर ईंधन की बचत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में लोकनायक, MAMC और जीबी पंत अस्पताल की बदलेगी सूरत; क्या है प्लान?

पालम-डाबड़ी रोड को चौड़ा किया जाएगा

पालम-डाबड़ी रोड पर जाम की समस्या दूर होगी। लोक निर्माण विभाग ने जाम प्रभावित हिस्से में टूटी सड़क बनवाने व सड़क चौड़ी करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही फुटपाथ बनाने व पौधे लगाने के लिए पट्टी विकसित करने का काम किया जाएगा। इसके लिए फंड की व्यवस्था कर ली गई है। पीडब्ल्यूडी की इस पहल से पालम, डाबरी, द्वारका, नजफगढ़, नांगलोई आने-जाने वालों को फायदा होगा।

अतिरिक्त जगह मिलेगी

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि पालम फ्लाईओवर के नीचे से बीकानेर स्वीट्स तक पालम-डाबरी रोड पर जाम की समस्या है। इस हिस्से में कई जगह अतिक्रमण भी हो रखा है। इस रास्ते का उपयोग करने वालों को आने-जाने में समस्या होती है। जाम के कारण समय बर्बाद होता है। इसे देखते हुए तय किया गया है कि इस हिस्से में अतिक्रमण हटाकर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इससे सड़क पर वाहनों को चलने के लिए अतिरिक्त जगह मिल जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनियमितता पर CM गुप्ता का सख्त ऐक्शन, दिल्ली में एकसाथ 162 अधिकारियों का तबादला
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।