Mukarba Chowk traffic jam will reduce these two schemes What Is Delhi Govt new plan मुकरबा चौक का जाम घटाएंगी ये 2 खास योजनाएं; दिल्ली सरकार का अब क्या नया प्लान?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मुकरबा चौक का जाम घटाएंगी ये 2 खास योजनाएं; दिल्ली सरकार का अब क्या नया प्लान?

दिल्ली में मुकरबा चौक पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए दिल्ली सरकार दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जल्द शुरू करेगी। रेलवे ने हैदरपुर बादली आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) चौड़ीकरण और शालीमार बाग-संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के एलिवेटेड लूप को मंजूरी दे दी है। 

Mon, 11 May 2026 01:05 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मुकरबा चौक का जाम घटाएंगी ये 2 खास योजनाएं; दिल्ली सरकार का अब क्या नया प्लान?

दिल्ली में मुकरबा चौक पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए दिल्ली सरकार दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जल्द शुरू करेगी। रेलवे ने हैदरपुर बादली आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) चौड़ीकरण और शालीमार बाग-संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के एलिवेटेड लूप को मंजूरी दे दी है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन सरकार का लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मुकरबा चौक एवं आसपास के क्षेत्र में जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का खाका तैयार किया था। इनको लेकर दिल्ली सरकार और उत्तरी रेलवे के बीच विस्तृत तकनीकी परीक्षण एवं पत्राचार के बाद यह स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कब से बंद हो जाएगा पिंक टिकट, मुफ्त यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड जरूरी

सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में यातायात व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और बाधा रहित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के ये दोनों क्षेत्र लंबे समय से भारी यातायात दबाव से प्रभावित रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

परीक्षण के बाद एनओसी जारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजनाओं को लेकर पीडब्ल्यूडी ने आवश्यक ड्रॉइंग और तकनीकी प्रस्ताव रेलवे को भेजे थे। परीक्षण के बाद रेलवे ने दोनों परियोजनाओं को व्यवहारिक मानते हुए डीआरएम की स्वीकृति से सैद्धांतिक एनओसी जारी की है। रेलवे ने निर्माण कार्य को निर्धारित सुरक्षा मानकों और तकनीकी निगरानी के अनुरूप संचालित करने की शर्त भी रखी है, ताकि भविष्य में रेल संचालन और यातायात व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹2500 कैश वाली महिला समृद्धि योजना पर बड़ा अपडेट, कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

समस्या की पहचान कर समाधान किया जा रहा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के प्रमुख जाम बिंदुओं की पहचान कर वहां स्थायी समाधान करने की दिशा में कार्य कर रही है। मुकरबा चौक, आउटर रिंग रोड और संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर जैसे क्षेत्र दिल्ली के सबसे व्यस्त परिवहन केंद्रों में शामिल हैं। ऐसे में इन परियोजनाओं के लागू होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही, यात्रा करने में कम समय लगेगा और आम नागरिकों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली की सड़कों पर नहीं रहेगा कोई बीमार और बेसहारा! CM रेखा गुप्ता की बड़ी पहल

बवाना क्षेत्र में नई पाइपलाइन डलेगी

वहीं दिल्ली के बवाना विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव जाट खोर और प्रकाश विहार में जल बोर्ड की नई पाइपलाइन परियोजनाओं का शुभारंभ मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत, नए फुटपाथ संबंधित विकास कार्य निरंतर जारी हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।