budget 2026 delhi aiims funding increased know about other hospitals बजट 2026 में दिल्लीवालों की सेहत पर खोला खजाना; एम्स का बढ़ाया फंड, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बजट 2026 में दिल्लीवालों की सेहत पर खोला खजाना; एम्स का बढ़ाया फंड

केंद्रीय बजट में सरकार ने दिल्लीवालों की सेहत सुधारने के लिए दिल्ली के 5 केंद्रीय अस्पतालों के लिए 10,100.58 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा एम्स को बजट दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Mon, 2 Feb 2026 12:16 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बजट 2026 में दिल्लीवालों की सेहत पर खोला खजाना; एम्स का बढ़ाया फंड

केंद्रीय बजट में सरकार ने दिल्लीवालों की सेहत सुधारने के लिए खजाना खोल दिया है। दिल्ली के 5 केंद्रीय अस्पतालों के लिए 10,100.58 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा एम्स को अकेले 5,500 करोड़ रुपये से अधिक का बजट दिया गया है। इस रकम से एम्स में रुकी हुई योजनाएं तेजी से पूरी हो सकेंगी। यह राशि अन्य चार अस्पतालों के कुल बजट से भी काफी ज्यादा है। आरएमएल जैसे अस्पतालों के बजट में मामूली कमी की गई है।

एम्स को 5,500 करोड़ से ज्यादा का बजट

एम्स को पहली बार 5,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट मिला है। बाकी चार अस्पतालों को कुल मिलाकर 4,599.66 करोड़ रुपये दिए गए हैं। एम्स का बजट इन चारों अस्पतालों के कुल बजट से 19.59 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल इन पांचों अस्पतालों को कुल 9,821 करोड़ रुपये मिले थे। इस बार इन पांच अस्पतालों का बजट 179.58 करोड़ रुपये बढ़ा है। एम्स को 901.26 करोड़ रुपये ज्यादा मिले हैं।

एम्स में पूरे होंगे रुके प्रोजेक्ट

विशेषज्ञों का मानना है कि बजट बढ़ने से दिल्ली के बड़े अस्पतालों में इलाज की सुविधाएं बेहतर होंगी और नई मशीनें आएंगी। एम्स में स्काई वॉक और सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक जैसे रुके हुए काम पूरे होने से मरीजों को बहुत आराम मिलेगा। एम्स में 900 मीटर लंबा स्काई वॉक बनाया जाएगा। यह स्काई वॉक मुख्य परिसर और मस्जिद मोड परिसर को आपस में जोड़ेगा। एम्स के लिए अतिरिक्त आवंटन से सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी ब्लॉक का निर्माण अब शुरू हो पाएगा।

सफदरजंग को कितना बजट?

एम्स के इस ब्लॉक में दिल, दिमाग, कैंसर और आंखों के डॉक्टरों की सुविधाएं मिलेंगी। एम्स में जांच और इलाज के लिए नई और आधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी। सफदरजंग अस्पताल को 2,170.75 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। सफदरजंग अस्पताल में मां और बच्चे के लिए एक नया ब्लॉक बनाने की योजना है जिसमें लगभग 1,000 बेड होंगे।

Delhi Health Budget
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लाल आतंक पर चोट; सरकार ने नक्सलवाद से निपटने के लिए 20 फीसदी बढ़ाया फंड
ये भी पढ़ें:बजट में गुजरात को बड़ा गिफ्ट; बंगाल तक सामानों की आवाजाही होगी आसान, क्या ऐलान?
ये भी पढ़ें:बुलेट ट्रेन से रफ्तार पकड़ेगी दिल्ली, बस 3.5 घंटे में तय होगा वाराणसी तक का सफर

आरएमल से लेकर बाकी को इतना बजट

वहीं अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का बजट भी बढ़ाकर 251.20 करोड़ रुपये से 270.20 करोड़ रुपये किया गया है। आरएमल अस्पताल को 1450.79 रुपये, एलएचएमसी को 795.90 करोड़, कलावती सरन अस्पताल को 182.22 रुपये का बजट जारी किया गया है।

(हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट पर आधारित)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।