Five stations will be built on the Noida to Greater Noida West Metro route and also plans two new routes नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट पर 5 स्टेशन बनाए जाएंगे, 2 नए रूटों पर भी मेट्रो चलाने की योजना, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट पर 5 स्टेशन बनाए जाएंगे, 2 नए रूटों पर भी मेट्रो चलाने की योजना

नोएडा से ग्रेनो वेस्ट रूट पर चलने वाली मेट्रो की योजना अब नए सिरे से तैयार की जाएगी। इस रूट पर पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन नए सिरे से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगा। केंद्र सरकार ने पुरानी डीपीआर को लौटा दिया है। इसके अलावा 2 नए रूटों पर भी मेट्रो चलाने की योजना है।

Thu, 2 April 2026 05:50 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट पर 5 स्टेशन बनाए जाएंगे, 2 नए रूटों पर भी मेट्रो चलाने की योजना

नोएडा से ग्रेनो वेस्ट रूट पर चलने वाली मेट्रो की योजना अब नए सिरे से तैयार की जाएगी। इस रूट पर पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) नए सिरे से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगा। यह डीपीआर मंजूरी के लिए पहले यूपी और फिर केंद्र सरकार के पास जाएगी। केंद्र सरकार ने पुरानी डीपीआर को आपत्ति लगाकर लौटा दिया है।

मेट्रो का रूट अभी तक नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट होते हुए नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित था। करीब दो साल पहले इसका रूट बदला गया, जिसकी डीपीआर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास लंबित थी। इस रूट पर 11 स्टेशन बनाए जाने थे। इस बीच गाजियाबाद से ग्रेनो वेस्ट होते हुए नोएडा एयरपोर्ट जेवर तक नमो भारत चलाने की तैयारी शुरू हो गई।

एक रूट पर एक साथ दो अलग-अलग मेट्रो चलाया जाना मुश्किल है। ऐसे में नोएडा से जाने वाली मेट्रो रूट में अटकाव आ गया। इसको देखते हुए करीब तीन महीने पहले इसका रूट छोटा कर नए सिरे से मंजूर कराने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर एनएमआरसी ने केंद्र सरकार में पैरवी भी की, लेकिन अब केंद्र ने आपत्ति लगाते हुए डीपीआर खारिज कर दी। इसके अलावा नए सिरे से डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट ने बदली जिंदगी; साइकिल से चल रहे लोग, लेकिन बैंक में करोड़ों रुपए

ऐसे में अब एनएमआरसी ने छोटे रूट के हिसाब से डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने बताया कि सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट रूट को छोटा करते हुए नए सिरे से डीपीआर तैयार कराई जाएगी। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रस्तावित रूट साढ़े सात किलोमीटर लंबा होगा

अधिकारियों ने बताया कि इस रूट पर अब सेक्टर-61, 70, 122, 123 और ग्रेनो वेस्ट में किसान चौक के पास सेक्टर-4 में स्टेशन बनाया जाएगा। करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबे रूट पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक दिन कुर्सी जानी है, मोह में क्यों पड़ें; नोएडा की कहानी सुनाते हुए बोले योगी

नोएडा से दो रूट पर मेट्रो चलाने की योजना पर काम जारी

सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट के अलावा सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन और ग्रेनो डिपो से बोड़ाकी रूट पर मेट्रो चलाने की तैयारी है। इन दोनों रूट की डीपीआर केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। अब इन दोनों लाइन के एक साथ टेंडर जारी किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इनका डिटेल डिजाइन सर्वे का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन

एक्वा लाइन के सेक्टर-142 से सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो प्रस्तावित है। यह कॉरिडोर 11.56 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड होगा। इसे चार साल में पूरा किया जाएगा। इस रूट पर 2,254.35 करोड़ रुपये की लागत से आठ स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें बॉटनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर-97, नोएडा सेक्टर-105, नोएडा सेक्टर-108 नोएडा, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज हैं।

ग्रेनो डिपो से बोड़ाकी

एक्वा मेट्रो की मौजूदा लाइन को डिपो स्टेशन से 2.6 किलोमीटर आगे बोड़ाकी तक बढाया जाएगा। मेट्रो रूट के इस विस्तार पर करीब 416 करोड़ 34 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें दो नए मेट्रो स्टेशन जुनपत गांव और बोड़ाकी बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे के पास बनेंगे 18 हजार फ्लैट, 3 साल में होंगे तैयार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।