Massive Fire Breaks Out at Flatted Factory in Delhi, 7 People Trapped on Roof, Rescued by Police दिल्ली की फ्लैटेड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छत पर फंस गए 7 लोग; पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली की फ्लैटेड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छत पर फंस गए 7 लोग; पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

दमकल विभाग के अनुसार, आग सुबह करीब 11:30 बजे लगी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग एक प्लास्टिक फैक्ट्री की मोल्डिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसी दौरान मशीन फट गई और उसमें मौजूद इंजन ऑयल फर्श पर फैल गया, जिससे लपटें और तेजी से भड़क उठीं।

Wed, 6 May 2026 09:26 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, रजनीश पांडे, नई दिल्ली
share
दिल्ली की फ्लैटेड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छत पर फंस गए 7 लोग; पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

दिल्ली के ओखला फेज-3 स्थित सब्जी मंडी के पास बुधवार सुबह एक फ्लैटेड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की प्लास्टिक, कपड़ा व वायर की फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण पूरा परिसर घने काले धुएं से भर गया। लपटें सीढ़ियों तक पहुंचने के कारण जान बचाने के लिए तीन मंजिला इमारत की छत पर भागे सात लोग वहीं फंस गए। हालांकि, सूचना पर तुरंत पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए छत पर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

दमकल विभाग के अनुसार, आग सुबह करीब 11:30 बजे लगी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग एक प्लास्टिक फैक्ट्री की मोल्डिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसी दौरान मशीन फट गई और उसमें मौजूद इंजन ऑयल फर्श पर फैल गया, जिससे लपटें और तेजी से भड़क उठीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल पर सुनवाई से पहले जज स्वर्ण कांता शर्मा का 'इंसाफ';क्या है एमिकस क्यूरी

पहले खुद की आग बुझाने की कोशिश

शुरुआत में फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेल में लगी आग के आगे वे नाकाम रहे। इसके बाद 11:40 बजे फायर ब्रिगेड को कॉल की गई। ओखला फेज-एक से दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इंजन ऑयल की आग होने के कारण दमकल कर्मियों को भी इस आग को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो देश की कितनी बेइज्जती होती होगी;दिल्ली का वीडियो शेयर कर क्यों भड़के केजरीवाल

लाखों का माल और दस्तावेज स्वाहा

प्लास्टिक फैक्ट्री से शुरू हुई इस आग ने तेजी से फैलते हुए टेक्सटाइल, मेटल और वायर फैक्ट्रियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन फैक्ट्रियों में रखा कीमती सामान और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। पुलिस अब नुकसान का आकलन और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से राहत दिलाने दिल्ली में 13 'हीट रिलीफ' वैन शुरू,मिलेंगी कई सुविधाएं

इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। आगे उन्होंने कहा, घटना की सूचना मिलते ही हमने तुरंत दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा। दोपहर तक आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन शीतलन अभियान शाम तक जारी था। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।