man started urinating in delhi metro lift women recorded दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में पेशाब करने लगा शख्स, महिला ने रिकॉर्ड कर लिया VIDEO; DMRC ने लिया ऐक्शन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में पेशाब करने लगा शख्स, महिला ने रिकॉर्ड कर लिया VIDEO; DMRC ने लिया ऐक्शन

दिल्ली मेट्रो के कालकाजी स्टेशन पर एक बुजुर्ग शख्स की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम दीपशिखा मेहता नाम की यूजर ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने लिफ्ट के अंदर दो महिलाओं के सामने पेशाब किया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।

Sun, 17 May 2026 11:29 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share
दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में पेशाब करने लगा शख्स, महिला ने रिकॉर्ड कर लिया VIDEO; DMRC ने लिया ऐक्शन

दिल्ली मेट्रो के कालकाजी स्टेशन पर एक बुजुर्ग शख्स की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम दीपशिखा मेहता नाम की यूजर ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने लिफ्ट के अंदर दो महिलाओं के सामने पेशाब किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कार्रवाई की मांग करने लगे।

क्या बोली इंस्टाग्राम यूजर

दीपशिखा मेहता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सोचिए, आप मेट्रो की लिफ्ट में घुसें और वहां एक आदमी दो लड़कियों के सामने आराम से पेशाब कर रहा हो। यह घटना कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर हुई। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने प्लेटफॉर्म पर उस शख्स का विरोध किया तो उसने जवाब दियातुम कर लो जो करना है।

दिल्ली पुलिस और DMRC ने क्या कहा?

घटना वायरल होने के बाद दिल्ली और डीएमआरसी ने मामले पर सफाई दी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना 15 मई 2026 की रात करीब 9:40 पर हुई थी। पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहा बुजुर्ग व्यक्ति जामिया मेट्रो स्टेशन से फरीदाबाद की ओर यात्रा कर रहा था। कालकाजी स्टेशन पर इंटरचेंज के दौरान उसे मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा। पुलिस के अनुसार, उसने पास में टॉयलेट ढूंढने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर उसे लिफ्ट में बोतल में पेशाब करना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गरजे बुलडोजर, अवैध ढाबे और दुकानें तोड़ी गईं

दिल्ली पुलिस ने यह भी बताया कि कुछ यात्रियों ने इस पर आपत्ति जताई और डीएमआरसी स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद डीएमआरसी ने धारा 59 के तहत सार्वजनिक जगह पर गंदगी फैलाने और उपद्रव करने के आरोप में बुजुर्ग व्यक्ति पर जुर्माना लगाया। इसके बाद डीएमआरसी ने भी बयान जारी कर कहा कि मामले में जरूरी कार्रवाई की गई है और यात्रियों से मेट्रो परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्म सुबह के बाद दिल्ली में करवट लेगा मौसम, IMD का आंधी-बारिश का अलर्ट

सोशल मीडिया पर बंटी राय

करीब 20 लाख व्यूज पाने वाले इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोगों ने इसे महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक शालीनता से जुड़ा गंभीर मामला बताया। वहीं कुछ यूजर्स ने बुजुर्ग की उम्र और कथित मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देते हुए कहा कि बड़े मेट्रो इंटरचेंज पर टॉयलेट सुविधाओं को ज्यादा सुलभ बनाया जाना चाहिए। दीपशिखा मेहता ने बाद में एक और वीडियो जारी कर कहा कि मेडिकल इमरजेंसी अपनी जगह है, लेकिन लोगों में बुनियादी नागरिक समझ भी होनी चाहिए। उन्होंने ऐसे मामलों में वयस्कों के लिए इस्तेमाल होने वाले डायपर के प्रति जागरूकता फैलाने की भी बात कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP से लेकर दिल्ली-NCR तक लू का अलर्ट, जानें इन राज्यों में कब पहुंचेगा मॉनसून
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।