Delhi aaj ka mausam IMD Issues Rain and Thunderstorm Alert Winds Up to 40 km Expected गर्म सुबह के बाद दिल्ली में करवट लेगा मौसम, IMD का आंधी-बारिश का अलर्ट; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, Delhi Hindi News - Hindustan
More

गर्म सुबह के बाद दिल्ली में करवट लेगा मौसम, IMD का आंधी-बारिश का अलर्ट; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, रविवार दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में आज सुबह 8:30 बजे हवा में नमी 42 प्रतिशत दर्ज की गई। 

Sun, 17 May 2026 10:41 AMMohit पीटीआई, नई दिल्ली
share
गर्म सुबह के बाद दिल्ली में करवट लेगा मौसम, IMD का आंधी-बारिश का अलर्ट; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 0.6 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान लगभग 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

सुबह 8:30 बजे हवा में नमी 42 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 164 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 176 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 मई को सभी लाइन पर देर रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, बढ़ी आखिरी ट्रेन की टाइमिंग

एक्यूआई के सोमवार से 'खराब' श्रेणी में पहुंचने की संभावना

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है। दिल्ली एक्यूआई के सोमवार से 'खराब' श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। शनिवार को दिन भर आसमान मुख्य रूप से साफ रहा, जिससे पृथ्वी की सतह तक अधिक गर्मी पहुंची और अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश में पहली बार 182 करोड़ की 'जिहादी ड्रग' कैप्टागन जब्त, सीरियाई नागरिक दबोचा

आज दिल्ली में हो सकती है बारिश?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, रविवार दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति बीच-बीच में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं सोमवार को भी तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रह सकता है। आईएमडी के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 2 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए नई कीमत

अगले कुछ दिन तेज हवाएं चलने की आंशका

दिल्ली में अगले कुछ दिन तेज हवाएं चलने की आंशका के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यह 26.2 डिग्री सेल्सियस था।

शनिवार को पालम में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि शुक्रवार की तुलना में यह 0.5 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। वहीं लोधी रोड में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस (शुक्रवार की तुलना में 1.4 डिग्री ज्यादा) तो रिज में 42.4 डिग्री सेल्सियस (शुक्रवार की तुलना में 1 डिग्री ज्यादा) दर्ज किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।