End this story, Asad was instigated by his father Nawab to murder Surya; big reveal ‘इसकी कहानी खत्म कर दे’- असद को पिता नवाब ने सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था; बड़ा खुलासा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

‘इसकी कहानी खत्म कर दे’- असद को पिता नवाब ने सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था; बड़ा खुलासा

Surya Chauhan murder case: इस कांड में नया खुलासा हुआ है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को उसके पिता नवाब ने ही उकसाया था। फरहान ने असद को चाकू दी थी, जबकि पिता नवाब ने 'इसकी कहानी खत्म कर दे' कहकर उकसाया था।

Sun, 31 May 2026 05:45 PMRatan Gupta गाजियाबाद, एएनआई
share
‘इसकी कहानी खत्म कर दे’- असद को पिता नवाब ने सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था; बड़ा खुलासा

Surya Chauhan murder case: गाजियाबाद में हुए सूर्यप्रताप उर्फ सूर्या चौहान हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एनकाउंटर में मार गिराया गया मुख्य आरोपी असद का पिता नवाब भी शामिल है। अन्य के नाम फरहान और आतिफ हैं। इस कांड में नया खुलासा हुआ है, हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को उसके पिता नवाब ने ही उकसाया था। एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान ने असद को चाकू दी थी, जबकि पिता नवाब ने 'इसकी कहानी खत्म कर दे' कहकर उकसाया था।

बाइक को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि 28 मई को दोपहर करीब तीन बजे सूर्या चौहान और मुख्य आरोपी असद के बीच बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। पूछताछ में आरोपी फरहान ने पुलिस को बताया, विवाद के बाद असद ने अपने पिता नवाब और दोस्तों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सभी ने मिलकर सूर्या को सबक सिखाने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, उसी दिन करीब साढ़े तीन बजे नवनीत विहार की गली नंबर-4 में सूर्या को घेर लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्या के कत्ल से हिन्दू संगठनों में उबाल; नवनीत नगर का बाजार बंद, हाईवे भी जाम

फरहान ने दी चाकू, पिता ने किया उकसाया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात के दौरान फरहान ने असद को चाकू उपलब्ध कराई थी। वहीं असद के पिता नवाब ने उसे कथित तौर पर "इसकी कहानी खत्म कर दे" कहकर उकसाया। इसके बाद असद ने सूर्या के पेट में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल सूर्या खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए।

इलाज के दौरान हुई थी मौत

घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूर्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में बकरीद पर कुर्बानी के वक्त सूर्या को काटने का आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

50 हजार का इनामी था असद

इस मामले का मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस ने बताया कि खोड़ा और इंदिरापुरम थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खोड़ा क्षेत्र में हुए एक एनकाउंटर के दौरान असद मारा गया।

मां ने लगाया था साजिश का आरोप

इससे पहले मृतक सूर्या की मां ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को बहाने से बुलाया गया था। उन्होंने दावा किया था कि एक युवक ने सूर्या को फोन कर बुलाया और फिर उस पर हमला किया गया। उन्होंने बेटे के लिए न्याय की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलो दिखाते हैं बकरा कैसे हलाल होता है; UP में बकरीद पर सूर्या को मार डाला, तनाव
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।