man shot dead in extra marital affair in noida नोएडा में शख्स की गोली मारकर हत्या! अवैध संबंध में महिला के भाइयों ने बुलाकर मारी गोली, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में शख्स की गोली मारकर हत्या! अवैध संबंध में महिला के भाइयों ने बुलाकर मारी गोली

नोएडा में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंध के चलते शख्स की हत्या कर दी गई। महिला के भाइयों ने शख्स को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Thu, 5 March 2026 06:50 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में शख्स की गोली मारकर हत्या! अवैध संबंध में महिला के भाइयों ने बुलाकर मारी गोली

नोएडा की एक सोसायटी में बुधवार को अवैध संबंध में 39 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सेक्टर-75 स्थित एक सोसाइटी में हुई। इस मामले में मृतक की मां ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक पहले से शादीशुदा थे। इसके बावजूद उनके कथित तौर पर एक महिला के साथ चार साल से विवाहेत्तर संबंध थे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान साहिल सिंघल के रूप में हुई है।

महिला के भाइयों ने मार दी गोली

पुलिस के मुताबिक, महिला आज अपने भाइयों के साथ सोसाइटी में साहिल से मिलने आई थी और किसी विवाद के बाद महिला के भाई द्वारा साहिल को गोली मार दी गई। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीषा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में महिलाओं से अभद्रता, विरोध करने पर कुत्ता छोड़ा; पिस्टल भी तानी
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में चौड़ी हो रही 2 KM लंबी यह सड़क, दोनों साइड बनेंगी एक-एक नई लेन
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन के इस नए रूट पर अब तेज होगा काम, लाखों लोगों को होगी सुविधा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।