2 km road widening in Greater Noida LG Chowk to Sector Beta-1 one new lane on both side ग्रेटर नोएडा में चौड़ी हो रही यह सड़क, दोनों ओर बनेंगी एक नई लेन; कई सेक्टरों का सफर होगा आसान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा में चौड़ी हो रही यह सड़क, दोनों ओर बनेंगी एक नई लेन; कई सेक्टरों का सफर होगा आसान

ग्रेटर नोएडा में एलजी चौक से रामपुर सेक्टर बीटा-1 गोलचक्कर तक की सड़क को छह लेन करने का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम करीब एक साल में पूरा होगा। इसके अलावा रामपुर गोलचक्कर के नवीनीकरण का कार्य भी किया जाएगा। 

Wed, 4 March 2026 07:37 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा में चौड़ी हो रही यह सड़क, दोनों ओर बनेंगी एक नई लेन; कई सेक्टरों का सफर होगा आसान

ग्रेटर नोएडा में एलजी चौक से रामपुर सेक्टर बीटा-1 गोलचक्कर तक की सड़क को छह लेन करने का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम करीब एक साल में पूरा होगा। इसके अलावा रामपुर गोलचक्कर के नवीनीकरण का कार्य भी किया जाएगा। इसकी चौड़ाई और चारों डिवाइडर की लंबाई कम की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक सूरजपुर-कासना मार्ग स्थित एलजी गोलचक्कर से वाया आशियाना सोसाइटी और रामपुर गोलचक्कर तक की सड़क अभी चार लेन की है। लगभग दो किलोमीटर लंबी इस सड़क के दोनों तरफ एक-एक नई लेन बनाने का काम शुरू करा दिया गया है।

इन सेक्टरों में आना-जाना आसान हो जाएगा

सड़क बनाने के लिए खुदाई की जा रही है। इस काम पर करीब नौ करोड़ रुपये का खर्च किए जाएंगे। काम पूरा होने पर सेक्टर गामा-2, डेल्टा-1, 2, 3, जीटा, ईटा आदि सेक्टरों के अलावा आसपास के गांवों और प्राधिकरण दफ्तर की तरफ आना-जाना आसान हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन के इस नए रूट पर अब तेज होगा काम, लाखों लोगों को होगी सुविधा

वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि रामपुर गोलचक्कर के पास सेक्टर गामा-1 और 2 की तरफ सर्विस मार्ग को भी दुरुस्त किया जाएगा। अधूरे पड़े सर्विस रोड को पूरा कर मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा। इससे जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। रामपुर गोलचक्कर की चौड़ाई 2.5 मीटर और चारों डिवाइडर की लंबाई 3.3 मीटर कम की जाएगी। इससे गोलचक्कर के पास भी सड़क चौड़ी हो जाएगी। इसके साथ ही गोलचक्कर के पास सेक्टर बीटा-1 के एंट्री पॉइंट (प्रवेश बिंदु) को पीछे किया जाएगा। गोलचक्कर निकट होने की वजह से लोग वाहनों को गलत दिशा में ले लेते हैं। ऐसे में जाम की समस्या पैदा हो जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR में 2 नए कॉरिडोर पर मेट्रो चलाने की तैयारी; कहां से रूट, किन सेक्टरों को लाभ

नोएडा को सीधे जोड़ने का काम चल रहा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और डीएससी मार्ग पर ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए एलजी गोलचक्कर से नोएडा को सीधे जोड़ने के लिए एक नए संपर्क मार्ग का काम चल रहा है। यह मार्ग इस साल चालू हो जाएगा। इससे परी चौक पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। इससे जाम से राहत मिलेगी।

रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा, ''वाहनों के अधिक दबाव वाली सड़कों को चौड़ा करने का काम प्राथमिकता के आधार पर हो रहा है। एलजी चौक से रामपुर गोलचक्कर तक की सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। अन्य सड़कें चौड़ी की जाएंगी।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में डीएससी मार्ग पर जाम से निजात दिलाने की तैयारी; 6 लेन का काम तेज

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-1 में सर्विस रोड की हालत खराब

वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में सर्विस रोड की हालत खराब होती जा रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी में रहने वाले अंकित ने बताया कि गड्ढों की वजह से वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। गिरकर चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है। कई घटनाएं भी सर्विस रोड पर हो चुकी हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।