man hands cuts in delhi over dispute दिल्ली में व्यापारी के हाथ पर चला दिया ग्राइंडर, काट दिए हाथ; क्यों हुआ था विवाद, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में व्यापारी के हाथ पर चला दिया ग्राइंडर, काट दिए हाथ; क्यों हुआ था विवाद

दिल्ली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के डाबड़ी इलाके में एक व्यक्ति ने नाबालिगों के साथ मिलकर बकाया मांगने आए टेंट व्यवसायी को बंधक बना लिया। आरोपियों ने ग्राइंडर से पीड़ित के दोनों हाथ काटने का प्रयास किया।

Sun, 26 April 2026 09:03 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share
दिल्ली में व्यापारी के हाथ पर चला दिया ग्राइंडर, काट दिए हाथ; क्यों हुआ था विवाद

दिल्ली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के डाबड़ी इलाके में एक व्यक्ति ने नाबालिगों के साथ मिलकर बकाया मांगने आए टेंट व्यवसायी को बंधक बना लिया। आरोपियों ने ग्राइंडर से पीड़ित के दोनों हाथ काटने का प्रयास किया। वारदात के दौरान पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर किसी तरह वहां पहुंचे लोगों ने उसे हमलावरों से बचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। आरोपियों ने पीड़ित को बांधने के बाद उसके दोनों हाथों पर ग्राइंडर चलाया था। पीड़ित 32 वर्षीय लोकेश गुप्ता को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजयपाल सहित दो नाबालिगों को दबोच लिया है।

पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि लोकेश गुप्ता अपने परिवार के साथ विजय एनक्लेव में रहते हैं। लोकेश गुप्ता का शादी समारोह में हलवाई और टेंट सर्विस का काम है। आरोपी अजयपाल भी एनक्लेव में ही रहता है।

क्यों हुआ था विवाद

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे डाबड़ी पुलिस को सूचना मिली कि विजय एनक्लेव में कुछ लोगों ने ग्राइंडर से एक व्यक्ति के हाथ काट दिए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लोकेश गुप्ता को घायल हालत में मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती किया और उसके बयान दर्ज किए। पीड़ित ने बताया कि 20 अप्रैल को आरोपी अजयपाल की बेटी की शादी थी। अजय ने शादी के लिए लोकेश गुप्ता की टेंट सेवाएं ली थीं। इसके लिए 2.5 लाख रुपये में बुकिंग की गई थी। अजय ने 50 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था, जबकि दो लाख रुपये बकाया रह गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मौसमः आज 45 डिग्री को छुएगा पारा, 2 दिन बाद गरजेंगे बादल

पीड़ित को मकान में बंधक बनाकर पहले मारपीट की

लोकेश शुक्रवार को अपनी बकाया रकम लेने अजय के घर पहुंचे तो उसने उन्हें मकान की ऊपरी मंजिल पर बुला लिया। पीड़ित ने बताया कि वहां आरोपी के साथ दो तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। उनके साथ मारपीट करने के बाद उनको बांध दिया और ग्राइंडर से उनके दोनों हाथों को काटना शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के एक MLA का फोन साइबर ठगों ने किया हैक, जानकारों से मांग रहे आर्थिक मदद

आसपास के लोगों केआने से बच सकी जान

ग्राइंडर से हाथ काटने की कोशिश के दौरान लोकेश गुप्ता दर्द से चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाने लगे। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लोकेश को एम्स में भर्ती कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हज हाउस जा रहे बुजुर्ग और महिलाओं को बीच सड़क रोका, रिकवरी एजेंटों ने की मारपीट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।