Cyber fraudsters have hacked Delhi MLA phone and Soliciting money from relatives दिल्ली के एक विधायक का फोन हुआ हैक, रिश्तेदारों व जानकारों से मांग रहे पैसे; MLA ने किया अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के एक विधायक का फोन हुआ हैक, रिश्तेदारों व जानकारों से मांग रहे पैसे; MLA ने किया अलर्ट

विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें एक कॉल आया था, इसमें पार्सल डिलीवरी के नाम पर एक नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा गया। उन्हें इस कॉल पर शक हुआ और उन्होंने मना कर दिया।

Sun, 26 April 2026 12:01 AMSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, राजन शर्मा, नई दिल्ली
share
दिल्ली के एक विधायक का फोन हुआ हैक, रिश्तेदारों व जानकारों से मांग रहे पैसे; MLA ने किया अलर्ट

दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट से विधायक ओमप्रकाश शर्मा का फोन हैक कर ठगी की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर ठगों द्वारा विधायक का फोन हैक करने के बाद उनके नाम का इस्तेमाल कर उनके रिश्तेदारों और अन्य जानकारों से पैसों की मांग की जा रही है। ठग विधायक के नाम से लगातार लोगों को मैसेज भेज रहे थे। हालांकि विधायक ने अपने परिचितों को ऐसी किसी भी मांग पर भरोसा करते हुए उसे पूरा नहीं करने के लिए कहा गया है

इन भेजे गए मैसेज में विधायक की तरफ से कहा जा रहा है कि किसी कारण से ऑनलाइन भुगतान नहीं हो पा रहा है और उन्हें तत्काल आर्थिक मदद की आवश्यकता है। इस दौरान ठगों द्वारा 56 हजार रुपए की मांग की जा रही है, साथ ही उनकी तरफ से यह भी भरोसा दिया जा रहा है कि यह राशि दो घंटे के बाद लौटा दी जाएगी। हालांकि इस बात का पता चलते ही विधायक द्वारा पूर्वी दिल्ली जिला के साइबर थाने में ऑनलाइन शिकायत दी गई है। जिसके बाद इस बाबत साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा में जाने वाले सातों सांसदों के खिलाफ ऐक्शन लेगी AAP, बताया अपना अगला कदम

विधायक शर्मा ने की फोन हैक होने की पुष्टि

उधर, विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें एक कॉल आया था, इसमें पार्सल डिलीवरी के नाम पर एक नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा गया। उन्हें इस कॉल पर शक हुआ और उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद जब दोबारा कॉल आया, तो उन्होंने सख्ती दिखाई, जिसके बाद कॉल करने वाले ने उन्हें धमकी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबा साहब के संविधान ने दी ताकत; राघव ने बताया डरकर नहीं, इस वजह से AAP को छोड़ा

विधायक को नहीं पता कैसे हैक हुआ फोन

विधायक के अनुसार, इसके तुरंत बाद उनके परिचितों को उनके नाम से पैसे मांगने वाले संदेश मिलने लगे, उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनका फोन कैसे हैक हुआ। इस घटना की सूचना प्रीत विहार थाने में दी गई। उसके बाद साइबर थाने में ऑन लाइन शिकायत भी कर दी गई। वहीं ओम प्रकाश शर्मा ने अपने समर्थकों और आम जनता से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी कॉल या संदेश पर भरोसा न करें।

विश्वास नगर विधानसभा सीट से विधायक ओम प्रकाश शर्मा द्वारा अपने परिचितों को फोन हैक होने की जानकारी देकर अलर्ट किया जा रहा है।
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल पर BJP का पोस्टर वाला हमला; बताया सनकी तानाशाह, जिसका साथ छोड़ रहे साथी

परिचितों को मैसेज भेजकर कर रहे अलर्ट

फोन हैक होने का पता चलने के बाद विधायक द्वारा अपने रिश्तेदारों व परचितों को एक मैसेज भेजकर अलर्ट किया जा रहा है। इस मैसेज में उन्होंने लिखा, ‘महत्वपूर्ण सूचना, मेरा WhatsApp अकाउंट हैक हो गया था। कृपया मेरे नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज पर पैसे ट्रांसफर न करें और न ही कोई व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिले, तो उसे नजर अंदाज करें। यदि किसी ने पहले ही कोई भुगतान कर दिया है, तो कृपया तुरंत साइबर सेल में 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करें।’

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।