Delhi Weather Temperature to Touch 45 Degrees Today Storms and Rain after Two Days दिल्ली मौसमः आज 45 डिग्री को छुएगा पारा, 2 दिन बाद गरजेंगे बादल; आसमान से गिरेंगी राहत की बूंदें, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली मौसमः आज 45 डिग्री को छुएगा पारा, 2 दिन बाद गरजेंगे बादल; आसमान से गिरेंगी राहत की बूंदें

लू का सामना कर रहे दिल्ली वालों को और भी भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार के लिए लू का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी लू की स्थिति बनी रहेगी। मंगलवार से मौसम बदलने की संभावना है।

Sun, 26 April 2026 07:00 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली मौसमः आज 45 डिग्री को छुएगा पारा, 2 दिन बाद गरजेंगे बादल; आसमान से गिरेंगी राहत की बूंदें

Delhi weather update: लू का सामना कर रहे दिल्ली वालों को और भी भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार के लिए लू का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी लू की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने मंगलवार से मौसम बदलने की संभावना जताई है।

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार की सुबह से ही कड़ी धूप के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल लगने लगा। दिल्ली में लू की स्थिति पहले से ज्यादा भीषण हो गई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यह इस मौसम का सबसे ज्यादा गर्म दिन है। जबकि, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 20 से 69 फीसदी तक रहा। दिल्ली के ज्यादातर इलाके शनिवार को भीषण लू की चपेट में रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए बड़ी पहल; MCD लगाएगा कैंप

रविवार को खौफनाक हो सकती है लू

दिल्ली में रविवार को लू की स्थिति सबसे ज्यादा खौफनाक हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि, न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इस दौरान हवा की गति भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहेगी।

मंगलवार से होगा बदलाव

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार और बुधवार को तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी। इसके चलते तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञानी समरजीत चौधरी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में आए इस बदलाव से लू की स्थिति से कुछ समय के लिए ब्रेक मिल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोस्त ने पार्टी नहीं दिया तो पेट्रोल डालकर जलाया, एक माह पहले खरीदा था फ्लैट

पांच इलाकों में बेहद खराब स्तर पर हवा

दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिल रही है। धूल भरी हवा के चलते दिल्ली का प्रदूषण बढ़ रहा है। शनिवार शाम पांच इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर पहुंच गया यानी बेहद खराब श्रेणी में रहा।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार ही खराब श्रेणी में चल रही है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 243 रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 226 था। चिंता की बात यह है कि शनिवार शाम चार बजे दिल्ली के पांच इलाकों का सूचकांक 300 से ऊपर यानी बेहद खराब श्रेणी में रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकरबा चौक अंडरपास जल्द खुलेगा, 1.5 KM की बचत होगी; हरियाणा जाने वालों को राहत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।