Delhi Metro pink and magenta line two new route will also benefit Ghaziabad and Loni people दिल्ली में मेट्रो के 2 नए रूट से गाजियाबाद के लोगों को भी सहूलियत, लोनी तक मौज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में मेट्रो के 2 नए रूट से गाजियाबाद के लोगों को भी सहूलियत, लोनी तक मौज

दिल्ली मेट्रो के दो नए सेक्शन शुरू होने से गाजियाबाद के 3 लाख से अधिक दैनिक यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। वैशाली से ब्लू लाइन के जरिए दिल्ली आने वाले गाजियाबाद के यात्रियों का पिंक लाइन (रिंग मेट्रो) और मैजेंटा लाइन के नए सेक्शन शुरू होने से सफर सुगम होगा।

Mon, 9 March 2026 08:24 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
दिल्ली में मेट्रो के 2 नए रूट से गाजियाबाद के लोगों को भी सहूलियत, लोनी तक मौज

दिल्ली मेट्रो के दो नए सेक्शन शुरू होने से गाजियाबाद के तीन लाख से अधिक दैनिक यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। वैशाली से ब्लू लाइन, शहीद स्थल न्यू बस स्टैंड से रेड लाइन और लोनी के पास शिव विहार स्टेशन से यात्रा करने वाले छात्र, नौकरीपेशा और व्यापारियों को कई प्रमुख इलाकों तक कम इंटरचेंज में पहुंचने का विकल्प मिलेगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घंटेभर का सफर 20 मिनट में; दिल्ली मेट्रो के 2 नए रूट से कमाल के फायदे

वैशाली से ब्लू लाइन के जरिये दिल्ली आने वाले गाजियाबाद के यात्रियों का पिंक लाइन (रिंग मेट्रो) और मैजेंटा लाइन के नए सेक्शन शुरू होने से सफर सुगम होगा। अभी तक वैशाली से दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस या उत्तर-पश्चिम दिल्ली जाने वाले छात्रों को ब्लू लाइन से राजीव चौक या कश्मीरी गेट पहुंचकर येलो लाइन बदलनी पड़ती थी। वैशाली से दिल्ली में कोचिंग के लिए जाने वाले छात्र निमिष ने बताया कि यह रूट लंबा और भीड़भाड़ वाला होता था। अब वैशाली से आनंद विहार पहुंचकर पिंक लाइन पकड़ी जा सकेगी, जिससे आजादपुर और रोहिणी तक कम इंटरचेंज में पहुंचना संभव होगा। इससे दिल्ली यूनिवर्सिटी के आसपास पढ़ने वाले छात्रों को राहत मिलेगी।

आजादपुर मंडी तक पहुंचने में फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए रोहिणी, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली के कई दफ्तरों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिंक लाइन मेट्रो के नए कॉरिडोर से किन इलाकों को होगा फायदा, कहां-कहां बने स्टेशन

लोनी की कनेक्टिविटी बढ़ी

पिंक लाइन के नए सेक्शन खुलने से यह रिंग मेट्रो बन गई है। इससे शिव विहार से दिल्ली के कई हिस्सों तक सीधा संपर्क मिल गया है। लोनी की बलरामनगर कॉलोनी में रहने वाले विकास गर्ग का कहना है कि पहले लोनी के लोग शिव विहार से केवल सीमित इलाकों तक सीधे पहुंच पाते थे और उत्तर-पश्चिम दिल्ली जाने के लिए कई बार मेट्रो बदलनी पड़ती थी। अब शिव विहार से रोहिणी, रोहिणी और आजादपुर तक सीधे पहुंचना संभव हो गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस के आसपास पढ़ने वाले लोनी के छात्रों को लाभ मिलेगा। आजादपुर मंडी तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

पुराने शहर के यात्रियों को भी फायदा

ट्रांस हिंडन के साथ पुराने शहर के लोगों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। शहीद स्थल स्टेशन से रेड लाइन से यात्रा करने वाले यात्री रेड लाइन से दिल्ली यूनिवर्सिटी या उत्तर-पश्चिम दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को कश्मीरी गेट पर उतरकर येलो लाइन बदलते थे। राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले दीपांशु मित्तल के मुताबिक इस रूट पर भीड़ अधिक होने से यात्रा में समय लगता था। अब रेड लाइन से वेलकम या कश्मीरी गेट स्टेशन पर उतरकर सीधे पिंक लाइन में इंटरचेंज किया जा सकेगा। पिंक लाइन के विस्तार से रोहिणी, रोहिणी सेक्टर और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के कई इलाके आसानी से जुड़ गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:499 रुपये में 10 घंटे के लिए बुकिंग; नमो भारत स्टेशन पर नई सुविधा की शुरुआत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।