21 km long Delhi Ghaziabad Route DTC interstate buses fare stops and timing 21 KM रूट, 12 फेरे; दिल्ली-गाजियाबाद के सफर में इन रास्तों से गुजरेंगी DTC बसें; जानें किराया और टाइमिंग, Ncr Hindi News - Hindustan
More

21 KM रूट, 12 फेरे; दिल्ली-गाजियाबाद के सफर में इन रास्तों से गुजरेंगी DTC बसें; जानें किराया और टाइमिंग

दिल्ली से गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों को नानकसर से गाजियाबाद रूट पर एक बार फिर से डीटीसी बसें चलने से बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर नानकसर से गाजियाबाद के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत की है।

Sat, 21 March 2026 10:57 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
21 KM रूट, 12 फेरे; दिल्ली-गाजियाबाद के सफर में इन रास्तों से गुजरेंगी DTC बसें; जानें किराया और टाइमिंग

दिल्ली से गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले लोगों को नानकसर से गाजियाबाद रूट पर फिर से डीटीसी बसें चलने से बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में शामिल की गई 300 नई ईवी बसों को हरी झंडी दिखाकर सड़कों पर उतारा गया। इसके अलावा नानकसर से गाजियाबाद के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा की भी शुरुआत की गई।

दिल्ली के नानकसर से गाजियाबाद पुराने बसे अड्डे तक का यह पूरा रूट 21 किलोमीटर लंबा है। इस रूट पर अभी हर दिन सुबह 7:15 से रात 10:10 बजे तक तीन बसें चलाई जाएंगी। ये बसें प्रतिदिन कुल 12 फेरे लगाएंगी। इस बस का नानकसर से गाजियाबाद तक अधिकतम किराया 55 रुपये रखा गया है। ये बसें खजूरी, भजनपुरा, गोकलपुरी, लोनी गोल चक्कर, गगन सिनेमा, भोपुरा बॉर्डर, पसोंडा, हिंडन एयरपोर्ट, मोहन नगर, अर्थला होते हुए गाजियाबाद पुराना बस अड्डा जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब बिहार भी जाएगी DTC की बस, दिल्ली से बाहर 17 रूटों पर चलाने की तैयारी

नई इलेक्ट्रिक बसों से लास्ट माइल कनेक्टिविटी होगी बेहतर

दिल्ली सरकार का मानना है कि डीटीसी के बेड़े में जुड़ रही ईवी बसों से दिल्ली की परिवहन सुविधाओं को नई रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही गाजियाबाद के लोगों को भी फायदा होगा। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि नई इलेक्ट्रिक बसें उतरने से दिल्ली में सफर और आसान होगा और लास्ट माइल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। पिछले एक वर्ष में सरकार ने दिल्ली की परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने का काम किया है और 2000 से अधिक ईवी बसें डीटीसी के बेड़े में शामिल की गई हैं। इससे डीटीसी में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 4334 हो गई है। सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह उत्सर्जन मुक्त बनाने के लिए सरकार डीटीसी की पूरी फ्लीट को ईवी पर स्विच करेगी। इस माह के अंत तक इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 5000 करने के लक्ष्य की ओर सरकार बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028-29 तक डीटीसी के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 14000 पहुंचाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार का तोहफा, अयोध्या, कटरा और खाटू श्याम के लिए जल्द चलेंगी डीटीस बसें

दिल्ली से बाहर इन रूटों पर भी जाती हैं डीटीसी बसें

बता दें कि, वर्तमान में दिल्ली सरकार ने अंतरराज्यीय परिवहन सेवा विस्तार के तहत पहले से ही दिल्ली-बड़ौत, दिल्ली सोनीपत, दिल्ली से धारूहेड़ा और दिल्ली से पानीपत जैसे प्रमुख रूटों पर डीटीसी की इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया है।

इन रूटों पर भी शुरू हो सकती हैं डीटीसी बसें

इसके अलावा सरकार की जल्द ही दिल्ली-रेवाड़ी, दिल्ली-करनाल, दिल्ली-रोहतक, दिल्ली-अलवर और दिल्ली-जेवर सहित कई अतिरिक्त अंतरराज्यीय मार्गों पर भी बस सेवा का विस्तार करने की योजना है। इससे दैनिक यात्रियों और क्षेत्रीय यात्रियों को सहूलियत होने की उम्मीद है। सरकार राजधानी में बड़ी संख्या में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को सहूलियत देने के लिए दिल्ली और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिंक टिकट तब बंद होगा जब...; स्मार्ट कार्ड पर दिल्ली की महिलाओं को DTC का भरोसा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।